नाम का हिटलर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नाम का हिटलर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 जून 2022

नाम का हिटलर - वेद प्रकाश शर्मा

साथियों नाम का हिटलर वेद प्रकाश शर्मा जी के नाम से प्रकाशित नकली उपन्यास है। जिसे की मनोज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित किया गया था। आज आपके सम्मुख इसे ईबुक के मध्यम से आपके साथ सांझा किया जा रहा है। ईबुक के रूप में बनाकर देने के लिए हमारे एक पाठक मित्र का धन्यवाद करते हैं। कॉमेंट के जरिए आप हमे बता सकते हैं की आपको किस लेखक का उपन्यास चाहिए हम आपको उपलब्ध करवाने की कोशिश करेंगे ... सादर!!

शनिवार, 21 मई 2022

नाम का हिटलर - वेद प्रकाश शर्मा

 





                                  नाम का हिटलर कड़ी ३

************************************************************************************

    "यू आर अंडर अरेस्ट मिस्टर सुमेर उर्फ़ हिटलर।"

    इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव किसी घायल शेर के मानिंद गुराया।

    "अच्छा!" उसके होठों पर चिर-परिचित मुस्कुराहटें फैलती चली गयी, "तो आप हमें गिरफ्तार करने आये है। लेकिन क्या आपसे यह पूछ सकते है कि आप मुझे किस जुर्म में गिरफ्तार कर रहे है मिस्टर ऑफिसर?"

   "आप जानकर भी अंजान बन रहे है मिस्टर हिटलर।"

   "रियली हम कुछ नही जानते हमे अपना जुर्म बताए और गिरफ्तार कर ले चले हमे कोई आपत्ति नही होगी।"

    "आपने ए०सी०पी० साहब को फ़ोन करके धमकी दी है।"

     "कैसी धमकी?" उसने चौकने का शानदार अभिनय किया।

     "जान से मारने की धमकी।"

     "आपके पास इस बात का कोई सबूत है?"

     "सबूत ए०सी०पी० साहब खुद है!"

     "यह कोई सबूत नही हुआ।"

     "क्या मतलब?" उसके जबड़े कसते चले गए।

     "हिटलर बनकर कोई भी दुश्मन उन्हें ऐसी धमकी दे सकता है। पहले आप एक्सचेंज से यह पता करें कि ए०सी०पी० साहब को धमकी भरा फ़ोन कहाँ से किया गया है?"

       इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव की अक्ल चकरा गयी। वह बेबसी के अंदाज में अपने होंठ चबाता हुआ खूँखार नजर से हिटलर को देखने लगा।

********************************************************************************************************

   "स्वामी!" सुचित्रा के मुख से अस्फुट सा स्वर निकला, फिर उसका चहेरा सफेद पड़ता हुआ चला गया।

   "हा सुचित्रा!" डी०सी०पी० मिस्टर कुलकर्णी बर्फ के मानिंद ठंडे स्वर में बोले, "हम जो कुछ कह रहे है ठीक कह रहे हैं। हमारी बात गहराई से लो उसे ठंडे दिमाग से सोचो ममता की आँखों से न देखो सुचित्रा, यतार्थ की आंखों से देखो अगर हमारी फूल सी बेटी की जिंदगी सुमेर के साथ जुड़ गई तो उसकी जिंदगी दहकता हुआ रेगिस्तान बन जाएगी। तुम इस बात को अच्छी तरह जानती हो कि  सुमेर हिटलर बन चुका है, वह समाज,कानून और प्रशासन का मुजरिम है। जिस दिन वह पुलिस की गिरफ्त में आया उसी दिन कानून उसे फांसी पर लटका देगा। हमारी मासूम बेटी भरी जवानी में विधवा हो जाएगी।"

   "नहीं!" उसके मुंह से हल्की सी चीख़ उबल पड़ी, "भगवान के लिए ऐसा न कहिए।"

   "अगर उसने हमारी इच्छा के खिलाफ सुमेर से शादी करने की कोशिश की तो ऐसा ही होगा।"

   "मैं ममता को समझाने का प्रयास करूंगी।"

    डी०सी०पी० मिस्टर कुलकर्णी दुःख प्रकट करने वाले अंदाज में अपनी गर्दन हिलाने लगे।

********************************************************************************************************

   "सर!" इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल को फटी-फटी नजरों से देखने लगा, "यह आप क्या कर रहे है?"

   "हम ठीक कह रहे है मिस्टर श्रीवास्तव, हिटलर को गिरफ्तार करना आसमान से सितारे तोड़ने के बराबर है। वह बहुत ही चालाक और घाघ मुजरिम है पुलिस और प्रशासन से दो कदम आगे चलता है। वह जो भी जुर्म करता है, फुल प्रूफ स्कीम बनाकर करता है। पुलिस को उसके जुर्म करने के बाद उसकी स्कीम का पता चलता है।"

   "आप सुमेर उर्फ हिटलर को कुछ अधिक ही तूल दे रहे है सर।" 

   "शायद आप यह भूल गए है मिस्टर श्रीवास्तव कि उसने हमें चैलेंज किया है आज तक वह अपना हर चैलेंज पूरा करके रहा है।"

   "लेकिन वह आपको किया हुआ चैलेंज कभी पूरा नही कर सकेगा सर।"

   "क्या आपने उसे अरेस्ट करने की कोई स्कीम बनाई है?"

   "मैं उसकी कोठी की तलाशी लूँगा सर।"

   "इसे क्या होगा?"

   "मुझे उम्मीद है कि उसकी कोठी में काफी काला धन होगा।"

   "हूं तो आप उसे ब्लैकमनी रखने के जुर्म में गिरफ्तार करना चाहते है।"

   "यस सर, बस! वह किसी तरह पुलिस की गिरफ्त में आ जाये सर फिर मैं उस सूअर से उसके सारे जुर्म कबूल करवा लूंगा।"

   "वह कोई बेवकूफ नही है इंस्पेक्टर–जो ब्लैक मनी अपनी कोठी में रखेगा।"

   "हो सकता है उसकी कोठी में कोई बेसमेंट बगैरा हो।"

   "आप अँधरे में तीर चलाने की कोशिश कर रहे है मिस्टर श्रीवास्तव!"

   "आप उसकी कोठी के सर्च वारंट जारी करें सर।"

    "हमें इस संदर्भ में डी०सी०पी० साहब से विचार विमर्श करना होगा।"

    "जी।"

    "जहाँ तक हो सकेगा, आपको हिटलर की कोठी का सर्च वारंट मिल जाएगा मिस्टर श्रीवास्तव।"

    इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव के चेहरे पर इत्मीनान के भाव नजर आने लगे।

  "हिटलर बॉस।"

   "हा जैकब, एक बार फिर मेरी स्कीम को समझ लो।"

   "आपको कहने में देर लग सकती है हिटलर बॉस लेकिन मुझे समझने में नही। आपकी स्कीम मेरे दिमाग में अच्छी तरह बैठ चुकी है।"

   "तुम्हें बहुत ही सावधानी और सतर्कता से काम करना है।"

   "आप फिक्र न करें।"

   "तुम्हें सचेत करना हम अपना फर्ज समझते है जैकब तुम्हारी जरा सी असावधानी न हमारी स्कीम को चोपट कर सकती है। बल्कि हम किसी भारी मुसीबत में भी फंस सकते है इसलिए तुम्हे हर कदम फूक-फूंककर रखना है।"

   "ओ०के० हिटलर बॉस।"

    हिटलर अपने लिए पेग बनाने लगा।

********************************************************************************************************

   "क्या बकते हो अवधेश?" योजना मंत्री सहीराम बागड़ी पागलों वाले अंदाज में चीख पड़े।

   "मैं सच कह रहा हूं सर।" उनका पी०ए० अवगेष चटर्जी बोला, "मैंने सारे स्टडीरूम को खंगाल मारा है, लेकिन मुझे वह फ़ाइल नही मिली सर।"

   "तुम उसे कही रखकर तो नही भूल गए हो बेवकूफ।

   "आप मेरी यादाश्त पर शक कर रहे है सर मुझे अच्छी तरह याद है, मैंने वह फ़ाइल सेल्फ में ही रखी थी।"

   "क्या तुम्हें सेल्फ खुली मिली है?"

   "नो सर।"

   "फिर क्या उस फ़ाइल को सेल्फ ही निगल गयी?"

  "यही तो मेरी समझ में नहीं आ रहा है सर आखिर वह फ़ाइल गई तो कहां गई?"

   "अवधेश।"

   "मुझे ऐसा लगता है सर कि किसी ने वह फ़ाइल चुरा ली है।"

   "नहीं ।" उन्हें अपना दिल छाती में डूबता हुआ महसूस हुआ, "ऐसा नहीं हो सकता अवधेश, ऐसा नही हो सकता।"

   "लेकिन सर।"

    वह बीच मे ही उसकी बात काटकर बोले, "अगर वह फ़ाइल चोरी हो जाती तो तुम्हें सेल्फ खुली हुई मिलती।"  

   "हो सकता है कि चोर ने सेल्फ बन्द कर दी हो मेरा मतलब लॉक्ड कर दी हो ताकि हमें शीघ्र ही फ़ाइल की चोरी का पता न लगे।"

   "अगर ऐसा हुआ तो हम दोनों बेमौत मारे जायेंगे अवधेश।"

   "सर।" उसका दिल कांप उठा।

   "हाँ अवधेश तुमसे यह बात छिपी नही है कि उस फ़ाइल में लाखों रुपये की हेरा फेरी की हुई है। हमारा मतलब है कि लाखों रुपये का घपला है। अगर चोर ने वह फ़ाइल प्रशासन को सौंप दी तो हम दोनों जेल की हवा खायेंगे अवधेश।"

   "भगवान के लिए ऐसा न कहें सर।"

   "तुम देख लेना, ऐसा ही होगा।"

   "फ़ाइल चोर कौन हो सकता है सर?"

   "हमारा कोई दुश्मन ही है, मित्र ऐसा काम नही करते।"

    हमारा ऐसा दुश्मन कौन हो सकता है?"

   "ठोस रूप से क्या कहा जा सकता है अवधेश कोई भी हो सकता है- मन्त्री लोगों से हज़ारों खार खाये रहते हैं।" 

    उसी क्षण फोन की घण्टी बजने लगी।

    योजना मंत्री सहीराम बागड़ी तेजी से फोन की तरफ लपके।

   "हेलो, सेम मिनिस्टर सहीराम बागड़ी इज हियर-कौन?"

   "खाकसार को हिटलर कहते हैं मन्त्री महोदय।"

   "क्या?" वह बुरी तरह चौक पड़े और किसी अनिष्ट की कल्पना करके उसका शरीर पसीना पसीना होता चला गया।

   "शायद आप मेरा नाम सुनकर घबरा गए हैं मंत्री महोदय आखिर हिटलर इंसान ही है, कोई भूत-प्रेत नहीं।"

    "कहो, कैसे याद किया हिटलर?"

    "शायद इस वक्त आप अपनी उस पीली फ़ाइल के लिए बहुत चिंतित और परेशान होंगे जो न आपके चेहरे से शराफत का मुखोटा उतार सकती है, बल्कि आपको जेल की हवा भी खिला सकती है।"

   "तो क्या वह फ़ाइल तुमने चुराई है हिटलर?"

   उसके मुख से यह सुनकर अवधेश चटर्जी के कान खड़े हो गए वह सतर्क नजर आने लगा।

   "भला इस खाकसार के सिवा किसकी हिम्मत हो सकती है, जो आपकी सेल्फ तक पहुंचने की कोशिश करे।"

   "हम तुम्हें जेल में चक्की पिसवा देंगे हिटलर के बच्चे।"

    "फ़ाइल चोरी करने के जुर्म में?"

    "हिटलर।"

    "यस मन्त्री महोदय, आप पुलिस से तो क्या बल्कि अपनी आत्मा से भी उस फ़ाइल का जिक्र नही कर सकते। मुझे उसकी चोरी के अपराध में गिरफ्तार नहीं करा सकते, अगर मैं गिरफ्तार हुआ तो आप भी गिरफ्तार हुए बिना नहीं रह सकेंगे। इसलिए बेहतर यही होगा कि हम दोनों पक्ष आपस में सुलह कर लें, कम्प्रोमाइज कर लें। आखिर चोर-चोर मोसेरे भाई होते हैं मन्त्री महोदय। उन्हें आपस में लड़ना शोभा नहीं देता।"

   वह अपने दांत पीसने लगे।

  "हेलो सुन रहे हैं मन्त्री महोदय।"

   "बको।"

   "क्या आप समझौता करने के लिए तैयार हैं?"

    "कैसा समझौता?"

    "अगर आप मुझे पांच लाख रूपये दे दें तो आपको आपकी फ़ाइल मिल सकती है।"

    "तुम मुझे ब्लैकमेल कर रहे हो हिटलर।"

    "ना मन्त्री महोदय ना, मैं ब्लैकमेल में नहीं बल्कि मेल में विश्वास करता हूं।"

    "पांच लाख रुपये बहुत होते हैं हिटलर।"

    "आपने उस फ़ाइल के आंकड़ों के मुताबिक लगभग बीस लाख रूपये का गबन किया है। मुझे आपसे दस लाख की डिमांड करनी चाहिए थी, लेकिन हिटलर संतोषी जीव है, "जीओ ओर जीने दो" का कायल है। पांच लाख लेकर आपको बहुत सस्ते में छोड़ रहा हूँ।"

   "लेकिन।"

   "बहरलाल आप लेकिन-वेकिन शब्दों का इस्तेमाल करने की स्थिति में नही हैं मन्त्री महोदय। आप वक्त की नजाकत को समझने की कोशिश करें। आपकी गर्दन मेरी मुठी में है, अगर मैं चाहूं तो आपकी गर्दन तोड़ भी सकता हूं और छोड़ भी सकता हूं। मुझे दो टूक जवाब दीजिए मिस्टर मिनिस्टर।"

   "तुम्हें पांच लाख रुपए मिल जाएंगे हिटलर।"

   "कब?"

   "एक हफ्ते के अन्दर-अन्दर।"

   "ठीक है, आप पांच लाख की राशि अनुदान के रूप में 'हिटलर चेरिटेबल ट्रस्ट' में जमा करा दें। इतना तो आप समझ ही चुके हैं कि अनुदान की राशि आपके नाम से डिपाजिट होगी- इसलिए व्हाइट मनी होनी आवश्यक है- वरना आप इनकम टैक्स के चक्कर में फस सकते हैं।"

   "क्या मैं पांच लाख की राशि का गुप्त दान नहीं कर सकता?"

   "जी नहीं, आखिर मुझे भी तो प्रशासन को लेखा जोखा देना पड़ता है। मैं प्रशासन की नजरों में ऐसा कोई काम नही करना चाहता कि वह मुझे ब्लैकमेलर समझे, ओके।" 

    उसी क्षण उस तरफ से फ़ोन का सम्बन्ध विच्छेद हो गया।

       योजना मन्त्री सहीराम बागड़ी ने अपने चेहरे पर बेबसी के भाव लिए हुए रिसीवर रख दिया। फिर उनकी आँखें सोचने वाले अंदाज में सिकुड़ती चली गईं।

        लेकिन काफी सोचने समझने के बाद भी वह किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँच सके।

************************************************************************************

    वह अमावस्या की अंधेरी रात थी।

    चारों तरफ गहन अंधेरा और सन्नाटा छाया हुआ था। रह-रहकर गलियों में भौंक रहे कुत्ते रात के सन्नाटे का सीना चीर रहे थे।

     एक साया चोर नज़रों से इधर उधर देखता हुआ ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल के बंगले की तरफ बढ़ रहा था।

      वह साया किसी और का नही बल्कि जैकब का था।

      कुछ समय पश्चात ही ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल के बंगले के पीछे खड़ा था।उसने सतर्क नजरों से इधर-उधर देखा, फिर बंगले की बाउंड्री वॉल लांघकर अन्दर कूद गया।

    वह सेनेटरी पाइप के जरिए बंगले के सैकिण्ड फ्लोर पर पहुंचा, फिर जीने से उतरकर ए०सी०पी० पंकज कुमार के ड्रेसिंग रूम में पहुंचा।

    ड्रेसिंग रूम में घुप्प अंधेरा छाया था उसने अपनी जेब से पेंसिल टॉर्च निकालकर रोशन की फिर अलमारी खोलकर उसमें से ए०सी०पी० पंकज कुमार का एक सफेद रंग का सूट निकाल लिया। इस दौरान उसकी आंखों में एक विशेष किस्म की चमक उभरती चली गई।

    और फिर वह जिस तरह बंगले में घुसा था उसी तरह बंगले से बाहर हो गया।

********************************************************************************************************

    इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव अपने ऑफिस में विराजमान था। वह एक फ़ाइल पढ़ने में इस तरह मशगूल था कि उसे अपनी भी खबर नहीं थी।

   "सर।"

    जब उसके कानों से अर्दली का स्वर टकराया तो उसका ध्यान फ़ाइल से उचट गया।

   "कहो?"

   "आपसे योजना मन्त्री मिलना चाहते हैं।"

   "मिस्टर सहीराम बागड़ी।"

   "यस सर।"

   "उन्हें इज्जत के साथ ले आओ।"

    कुछ समय पश्चात ही योजना मन्त्री सहीराम बागड़ी ऑफिस में दाखिल हुआ। 

    वह उनके स्वागत में कुर्सी से उठ खड़ा हुआ और उन्हें अभिवादन करता हुआ कुर्सी पर बिठाया।

   "कहिए मंत्री महोदय, मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?"

   "मैं आपसे हिटलर के संदर्भ में बातें करने आया हूं ऑफिसर।"

   "जी।"

   " पुलिस, कानून और प्रशासन से यह बात छिपी नहीं है कि हिटलर अपराधी है। फिर भी वह कानून की गिरफ्त में क्यों नही आ रहा है?"

   "इसलिए कि कानून के पास उसके खिलाफ कोई सुबूत नहीं है।"

   "सबूत पड़े हुए नहीं मिलते हैं बल्कि पुलिस अपने सोर्स से जुटाती है।"

    "मैं अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रहा हूं।"

    "यह अव्वल दर्जे का ब्लैक मेलर है।"

    "क्या मतलब?"

   "उसने जो हिटलर चेरिटेबल ट्रस्ट खोल रखा है वह कोई धार्मिक संस्थान नही है बल्कि ब्लैक मेलिंग की राशि जमा कराने की काली संस्था है।"

   "यह आप क्या कह रहे है?"

   "शायद आपको मेरी बात पर विश्वास नही आया है ऑफिसर, लेकिन मैं सच कह रहा हूं।वह मुझे भी ब्लैक मेल करने की कोशिश कर रहा है, "या उसने मुझे पाँच लाख रुपये हिटलर चेरिटेबल ट्रस्ट में जमा कराने के लिए कहा है।"वह फ़ाइल की बात छिपाकर इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव को सविस्तार सबकुछ बताते चले गए।

   "इसका मतलब यह हुआ कि आप उसके द्वारा ब्लैकमेल होंगे मंत्री मोहदय!"

   "होना ही पड़ेगा मजबूरी है।"

   "क्या मैं आपकी मजबूरी जान सकता हूं?"

   "माफ करना ऑफिसर मैं चाहकर भी आपको अपनी मजबूरी नही बता सकता।"

    "आप मुझ पर विश्वास करे मंत्री जी मैं आपकी मजबूरी लीक आउट नही करूँगा।"

    "फिर भी मैं नही बता सकता।"

    "ऐसी हालत में हिटलर को ब्लैकमेलर साबित नही किया जा सकता।"

    "आप अपने सोर्स से उसे ब्लैकमेलर साबित करके गिरफ्तार करने की कोशिश करे।"

  इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव की आंखों में सोचो के साये लहराने लगे।

************************************************************************************

   "हैलो कौन?" हिटलर रिसीवर कान के पास ले जाते हुए बोला।

   "मैं जोगा बोल रहा हूं हिटलर बॉस!"

   "कहो जोगा?"

   "ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल के फिंगरप्रिंटस के एप्रिन बन चुके है हिटलर बॉस।"

   "बेरी गुड!" उसकी आंखें चमक उठी।

   "अब मेरे लिए क्या हुक्म है?"

   "तुम आज ही बम्बई से चल पड़ो जोगा।"

   "ओके हिटलर बॉस।"

    उसने रिसीवर रखा फिर दिल खोलकर इस तरह कहकहे उबलने लगा, जैसे उसने अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी बाजी जीत ली हो।

************************************************************************************

   "मम्मी!" ममता की आंखे बरस पड़ी।

   "हा मेरी बच्ची!" सुचित्रा उसे समझाने वाले अंदाज में बोली, "सुमेर को भूल जाओ इसी में तुम्हारी भलाई है। वह हिटलर बन चुका है उससे शादी करने का मतलब अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है।"

   "मैं समझती हूं मम्मी।"

   "फिर भी उसे शादी करने का विचार अपने दिल से नही निकाल रही हो।"

   "काश! अगर इंसान का दिल पर जोर होता तो मम्मी तो शायद मैं उसे भूल जाती।"

   "बेटी !"

   "मैं उसे नही भूल सकती मम्मी कभी नही भूल सकती। यह समझो कि उसकी यादे मेरे खून में समा गई है। जिन्हें कुदरत की बड़ी-से-बड़ी ताकत भी मेरे खून से अलग नही कर सकती मम्मी।"

   "ममता!"

   "हा मम्मी मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो!"

   "कैसे छोड़ दे मेरी बच्ची तुम आगे पीछे हमारी एक ही तो बेटी हो।"

   "कुछ भी हो मम्मी मैं शादी नही करूंगी।"

   "बेटी!" वह उसे मूर्खो के समान देखने लगी।

   "अगर तुम लोगों ने जबरदस्ती किसी के साथ मेरी शादी करने की कोशिश की तो मैं आत्महत्या कर लूंगी मम्मी!" उसके चहेरे पर खतरनाक इरादे के भाव गर्दिश करने लगे।

   "नही।" वह हौले से चीख़ पड़ी उसे ऐसा लग रहा था, जैसे किसी अनदेखी ताकत ने उसके दिल में चाकू पेवस्त कर दिया हो।

    और फिर सुचित्रा के चेहरे पर विवशता के चिन्ह नजर आने लगे।

************************************************************************************

   "सच मिस्टर पाराशर!" जनता अनाथ आश्रम के अध्यक्ष का चेहरा खुशी से खिल उठा।

    "जी हां भाटिया साहब!" मैनेजर मिस्टर पाराशर बोला, "कुछ समय पहले ही हिटलर चेरिटेबल ट्रस्ट से हमारे अनाथ आश्रम के नाम दो लाख का चेक आया है। यह समझिए कि बच्चो के गर्म कपड़े खरीदने की समस्या हल हो चुकी है।"

   "कानून और प्रशासन हिटलर को अपराधी समझते है लेकिन मैं यह कहता हूं मिस्टर पाराशर की हिटलर जैसा देवता इंसान सपने में भी कोई अपराध नही कर सकता।"

   "आप ठीक कह रहे यही भाटिया साहब हिटलर इंसान नही फरिश्ता है। उस जैसे फरिश्ते इस दुनिया में बिरले ही है।भगवान हिटलर को लंबी उम्र दे भाटिया साहब।"

    "भगवान से मेरी भी यह दुआ है।" भाटिया साहब हिटलर की कुशलता के लिए मन-ही-मन प्राथना करने लगे।

************************************************************************************

   योजना मंत्री सहीराम बागड़ी ने उस खूबसूरत युवक को नीचे से लेकर ऊपर तक देखा जो आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी था,जो किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकता था।

   "आपकी तारीफ?' उन्होंने युवक से गंभीर स्वर में पूछा।

   "तारीफ उसकी है मंत्री महोदय, जिसने हमें बनाया है।"

   "क्या मतलब?" उनके माथे पर बल पड़ गए।

   "बंदे को हिटलर कहते है।"

   "क्या?" वह इस कदर चौंककर उछल पड़े जैसे उनके शरीर से बिजली का नंगा तार छू गया हो। उनकी आंखों में आश्चर्य व अविश्वास के भाव लहराने लगे।

    उन्होंने कभी स्वप्न में भी इस बात की कल्पना नही की थी कि हिटलर उनके सामने पड़ने की हिम्मत कर सकता है।"

   "विश्वास नही आया मंत्री महोदय?"

   "तुम!"

    वह बीच में ही उसकी बात काटकर बोला, "आप बहुत ऊंचे उड़ने लगे है मंत्री महोदय यह बुरी बात है। अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाला जब नीचे गिरता है, तो वह खिल-खिल होकर बिखर जाता है।"

   "तुम कहना क्या चाहते हो?"।

    "आपने इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव से हमारी शिकायत करके अपने रास्ते में कांटे बोकर उसे कठिन बना लिया है। आप यह सोच रहे होंगे कि हमे इस बात की खबर कैसे लग गई। लेकिन आपने हमारे बारे में बहुत कम आंका हम पूरे जहान की खबर रखते है। सिर्फ नाम के ही हिटलर नही है हम, बल्कि हिटलर जैसा दिमाग भी रखते है।"

   "मेरे ख्याल से तो तुम एक टके का भी दिमाग नही रखते बरखुरदार!"

   "कैसे?"

   "अगर तुम दिमाग नाम की चीज़ रखते तो शेर की मांद में यू ही नही चले आते।"

   "लेकिन मुझे तो यहां न कोई शेर दिखाई दे रहा है और न शेर की मांद।" वह लापरवाह अंदाज में इधर-उधर देखने लगा।

   अगले ही पल योजना मंत्री सहीराम बागड़ी के हाथों में उसका रिवॉल्वर नाचने लगा।

  "यह खिलौना अपनी जेब में रख लो मंत्री मोहदय!"

  "तुम यह नही जानते कि मैं बहुत खतरनाक आदमी हूं।"

   "जानता हूं मंत्री मोहदय, तुम अव्वल दर्जे के लुच्चे और लफंगे हो। इंसान की खाल में छिपे भेड़िये हो, तुम योजना मंत्री तो छः महीने से बने हो। छः महीने पहले तुम एक साधारण एम०एल०ए० थे। उस समय में तुमसे मिला था, तुमसे यह विनती की थी कि गुप्ता परिवार कांड की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उसके हत्यारों को फाँसी की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन तुमने मेरी विनती ठुकरा दी। मोहन बग्गा,कादिर हुसैन,सतवीर डांगी और जॉन स्मैथ को कानून की गिरफ्त से बेचने में उन्हें भरपूर सहयोग दिया। आज तुम योजना मंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो तो उन चार हत्यारो की बदौलत हो। योजना मंत्री की कुर्सी उन चार दरिंदो ने तुम्हे खरीदकर दी है लेकिन अब तुम योजना मंत्री की कुर्सी पर अधिक दिनों तक नही जमे रह सकोगे।"

   "इसका मतलब तुम?"

   "मैं सुमेर गुप्ता हूं।"

   "हूं, तो तुम मेरे बारे में काफी जानकारी रखते हो?"

   "इस संदर्भ में मैं तुम्हें पहले ही बता चुका हूं सूअर मंत्री की मैं पूरी दुनिया की खबर में रखता हूं।"

   "भविष्य में नही रखोगे बेटा।"

   "नही तो क्या मैं तुम चोट खाये नाग को जिंदा छोड़ूंगा।"

   हिटलर इस तरह हंसने लगा, जैसे योजना मंत्री ने उसे कोई दिलचस्प चुटकला सुनाया हो।

   "जी,भरकर हंस लो बेटे फिर मुर्दा कभी नही हंसेगा।"

   "मुझे तुम्हारी अक्ल पर न  हंसी आ रही है बल्कि दया भी आ रही है बागड़ी। जो तुमने मुझे शूट करके जमीदोंज करने की ठान चुके हो। शायद तुम इस बात को भूल गए हो कि तुम्हारे काले कारनामों की फ़ाइल मेरे पास महफूज रखी है।"

   "फिर!"

   "अगर मैं एक घंटे के अंदर-अंदर हिटलर निवास नही पहुचा तो मेरा लीगल एडवाजर और प्राइवेट सेक्रेटरी उस फ़ाइल को गृह मंत्रालय के हवाले कर देगा।"

   "नही!" उसके होश उड़ गए।

   "मैं सच कह रहा हूं मैंने अपने लीगल एडवाजर को यह ताकीद दे रखी है। अगर तुम्हें मेरी बात पर विश्वास नही है तो बेशक तुम मुझे शूट कर सकते हो।"

   "मगर?'

   "मेरी बुद्धि का दिवाला नही निकल गया था हरामजादे जो मैं अपनी हिफाजत किये बिना ही तुम जैसे लुच्चे आदमी के पास चला आया हूं।"

   "तुम चाहते क्या हो?" उसने बेबसी के अंदाज में अपने होंठ काटते हुए अपना रिवॉल्वर जेब में रख लिया।

   "अगर पुलिस के चक्कर में फसने की कोशिश की तो तुम्हारे लिए बहुत लंबा चक्कर पड़ जायेगा तुम कयामत तक भी उस फ़ाइल को प्राप्त नही कर सकोगे।"

   "क्या?" 

   "यस।"

   "ऐसा न कहो हिटलर।"

   "परसों की डेट में हिटलर चेरिटेबल ट्रस्ट में पांच लाख रूपये डिपॉजिट हो जाने चाहिए मन्त्री के बच्चे।"

   "हो जाएंगे, मगर।"

   "मगर क्या?"

   "मुझे फ़ाइल कब मिलेगी?"

   "जब रुपये जमा हो जाएंगे उसके चौबीस घण्टे के अंदर अंदर तुम्हें फ़ाइल मिल जाएगी।"

   "नहीं, ऐसा नहीं हो सकता।"

   "क्या नहीं हो सकता?"

   "एक हाथ रुपये लो दूसरे हाथ फ़ाइल दो।"

   "यह नामुमकिन है।"

   "तुम रुपये जमा होते ही फ़ाइल देने से इनकार भी तो कर सकते हो।"

   "क्या मुझ पर विश्वास नहीं है।"

   "बिल्कुल नहीं।"

   "फिर कोई बात नहीं मै आज ही वह फ़ाइल गृह मंत्रालय को सौंप देता हूं।"

   "भगवान के लिए ऐसा न कहो तुम जैसा चाहोगे वैसा ही होगा हिटलर।"

    हिटलर के होठों पर विजयी मुस्कान तैरने लगी।

************************************************************************************

   इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव को दल-बल के साथ अपनी कोठी में देखकर हिटलर के होठों पर चिर-परिचित मुस्कराहट रेंगने लगी।

    उसके लिए यह अनुमान लगाना कठिन नहीं था कि वह खुर्राट और काइयां इंस्पेक्टर उसकी कोठी की तलाशी लेने आया है।

   "हेलो ऑफिसर कहिए, कैसे कष्ट किया?"

   "पुलिस आपकी कोठी की तलाशी लेना चाहती है, मिस्टर हिटलर।"

   "क्या बकते हो ऑफिसर आपका दिमाग तो नहीं घूम गया है।"

   "पुलिस को देखकर हिटलर के पड़ोसी उसकी कोठी के सामने एकत्रित होने लगे और आपस में कानाफूसी करने लगे।

    "किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमें फोन किया है कि आपने अपनी कोठी में काफी मात्रा में काला धन छिपा रखा है।"

   "यह झूठ और बकवास है। सारा शहर जानता है कि मैं इनकमटैक्स पे शरीफ नागरिक हूं आप मेरे बारे में मेरे पड़ोसियों से इन्क्वायरी कर सकते हैं।"

   "मैं पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं समझता मिस्टर हिटलर मैं आपके बारे में पूरी जानकारी रखता हूं ।"

   "फिर।"

    "मैं आपकी कोठी की तलाशी लेकर रहूंगा।"

    "यह जबरदस्ती है।"

    "नहीं मैं सर्च वारंट लेकर आया हूं।"

    "क्या?"

    "अगर आपको विश्वास नहीं है तो दिखाऊँ ।"

   "दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं।" वह यकायक गम्भीर नजर आने लगा, "आप बेशक मेरी कोठी की तलाशी ले सकते हैं ऑफिसर लेकिन एक बात का ख्याल रखिए कि अगर पुलिस को मेरी कोठी में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली तो मैं पुलिस डिपार्टमेंट के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दावा ठोके बिना नही रहूंगा।"

   "मैं सन्देह के आधार पर आपकी कोठी की तलाशी ले रहा हूं।"

   "पुलिस को यह कोई हक नही है कि वह सन्देह के आधार पर किसी शरीफ नागरिक को बेइज्जत करने की कोशिश करे।"

   इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव उसे खूंखार नजरों से देखने लगा।

   "जोगा।"

   "यस हिटलर बॉस।"

   "पुलिस को अपनी कोठी का चप्पा-चप्पा दिखा दो, सारे सेल्फ खोलकर दिखा दो और हाँ बेसमेंट भी दिखा देना।

   "ओ.के. हिटलर बॉस।"

   "मुझे इस तरह क्या देख रहे हो ऑफिसर कोठी की तलाशी लीजिए।"

   और फिर पुलिस के जवान पूरे हिटलर निवास में फैल गये।

   "पाल।"

   "यस हिटलर बॉस।" परमेन्द्र पाल अदब से बोला।

   "पुलिस डिपार्टमेंट के खिलाफ मानहानि के दावे के कागजात तैयार करो। हमें आज की तारीख में ही कोर्ट में दावा पेश कर देना है।"

   "ओ.के. हिटलर बॉस।"

    परमेन्द्र पाल के कदम वहाँ से दूर होते चले गये।

************************************************************************************

   जब इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव ने हिटलर की कोठी का चप्पा-चप्पा छान मारा कहीं कुछ हिटलर के खिलाफ मिलने की उम्मीद से उसने लॉन की खुदाई करा डाली।

   लेकिन सब नदारद।

   उसे उसके खिलाफ मामूली क्लू भी नहीं मिला।

    न उसकी अक्ल चकरा गई बल्कि उसका शरीर पसीने से नहा गया।

    हिटलर उसे ज्वलित नजरों से देख रहा था।

    उसमें इतना साहस नहीं था कि वह हिटलर से नजरें मिला सकता।

   कुछ सोचकर उसकी गर्दन इस तरह झुक गई जैसे उससे कोई बहुत बड़ा अपराध हो गया हो।

   "क्या आपने मेरी कोठी की तलाशी लेकर कोई किला फतह कर लिया इंस्पेक्टर?"

   "आई एम सॉरी मिस्टर हिटलर मैने सन्देह के आधार पर बेवजह ही आपको कष्ट दिया इसके लिए मैं बहुत शर्मिंदा हूं मिस्टर हिटलर।"

    "इतने सस्ते में आपकी जान नहीं छूट सकती इंस्पेक्टर।"

     "क्या मतलब?" उसका चेहरा पत्थर के मानिद कठोर नजर आने लगा।

     "आप मेरी कोठी के सामने खड़े व्यक्तियों का हूजूम नहीं देख रहे। वे सब मेरे पड़ोसी और मेरी कॉलोनी के ही रहने वाले हैं, कुछ लोग दूसरी कॉलोनियों के होंगे उन सभी की नजरों में मैं संदिग्ध हो गया हूं कि पुलिस ने मेरी कोठी की तलाशी क्यों की। मेरे कहने का मतलब है कि आपने उन लोगों की नजरों में मेरी छवि गिराई है इंस्पेक्टर, आपने एक शरीफ आदमी की इज्जत उछालने की कोशिश की आपको उनकी नजरों में मेरी स्थिति साफ करनी होगी।"

   "आप जैसा चाहें मैं करने के लिए तैयार हूं मिस्टर हिटलर।"

    हिटलर अन्दर ही अन्दर अपने क्रोध को पीने की कोशिश करने लगा।

    कुछ पल बाद ही इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव भीड़ को सम्बोधित करते हुए बोला, "महानुभावों आप लोग सोच रहे होंगे कि पुलिस ने मिस्टर हिटलर की कोठी की तलाशी क्यों ली। सो पुलिस को किसी अज्ञात आदमी का फोन मिला था कि मिस्टर हिटलर की कोठी में ब्लैकमनी छिपी हुई है। हम इनकी कोठी की तलाशी ले चुके हैं हमें यहाँ किसी तरह की ब्लैकमनी नहीं मिली है। किसी ने हमें गलत खबर की थी जो हमने मिस्टर हिटलर जैसे इज्जतदार और शरीफ इंसान को यह मानसिक कष्ट दिया। हम अपने किए पर बहुत लज्जित हैं और मिस्टर हिटलर से माफी मांगते हैं। उम्मीद है कि पुलिस की मजबूरी को देखते हुए मिस्टर हिटलर अपनी मानसिक वेदना को भूलते हुए माफ कर देंगे।" इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव अपनी बात समाप्त करके अपने चेहरे पर छाया पसीना पोंछने लगा।

   "मैं इस बात के लिए आपके पुलिस महकमे को कभी माफ नही करूँगा ऑफिसर।"

   "क्या?" इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव के चेहरे पर हैरत के भाव नजर आने लगे।

   "यस ऑफिसर, मेरा वकील पुलिस डिपार्टमेंट के खिलाफ मानहानि के दावे के कागजात तैयार कर चुका होगा। मैं आज की डेट में ही कोर्ट में मानहानि का दावा पेश करूंगा।"

   हिटलर की जिद को देखते हुए इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव की अक्ल चकरा गई। उसने कभी इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि पुलिस डिपार्टमेंट को हिटलर की कोठी की तलाशी लेना महंगा पड़ेगा।

   और फिर उसके चेहरे पर बेबसी के आसार नजर आने लगे।

************************************************************************************

   जब पुलिस हिटलर की कोठी से रुखसत हो गई तो उसने अपने विशेष कक्ष में पहुँचकर इस तरह एक जानदार कहकहा लगाया, जैसे दुनिया की कोई अमूल्य निधि मिल गई हो।

   परमेन्द्र पाल उसे फ़टी-फटी नजरों से देखने लगा फिर गम्भीर स्वर में बोला, "मेरे एक बात समझ में नहीं आई हिटलर बॉस।"

   "कौन-सी बात पाल?"

  "आपने पुलिस को फोन करके अपनी ही कोठी की तलाशी क्यों कराई और पुलिस डिपार्टमेंट के खिलाफ मानहानि का दावा पेश करने के पीछे क्या तुक है?"

   "कमाल है पाल तुम हमारे वकील होकर इतनी भी बात नहीं समझ सके। वह काइया इंस्पेक्टर काफी दिनों से हमारी कोठी की तलाशी लेने के फिराक में था। उसके लिए ए०सी०पी० अग्रवाल से सर्च वारंट की मांग कर रहा था। हमने अज्ञात फोनकर्ता बनकर इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव को फोन कर दिया कि हिटलर की कोठी में काफी मात्रा में काला धन छिपा है। उसकी तलाशी लेने की सोच को हवा लगते ही वह सर्च वारंट लेकर हम पर जूतों सहित चढ़ दौड़ा लेकिन उसके हाथ मायूसियों के सिवा कुछ नहीं आना था सो कुछ नहीं आया।"

   "ओह। आई सी।"

   "हम पुलिस डिपार्टमेंट के खिलाफ मानहानि का दावा इसलिए कर रहे हैं कि भविष्य में पुलिस को हम पर हाथ डालने से पहले आगे- पीछे बहुत कुछ सोचना पड़े मतलब हम पर हाथ डालते हुए कतराएं।"

   "मैं आपके दिमाग को मान गया हिटलर बॉस भविष्य में वह खुर्राट इंस्पेक्टर आपका नाम लेते हुए भी थर्राएगा।"

    "वह इंस्पेक्टर बड़ी कुत्ती चीज है पाल, वह आसानी से हमारा पीछा छोड़ने वाला नहीं है वह चौबीसो घँटे हमें अरेस्ट करने के मंसूबे बांधता रहता है।"

   "क्यों न उस धूर्त और मक्कार पुलसिये को ऊपर पहुंचा दिया जाए हिटलर बॉस?"

   "किसी निर्दोष और बेगुनाह का खून बहाना हमारा उसूल नहीं है पाल और फिर उस इंस्पेक्टर से हमें कोई दुश्मनी नहीं है। वह जो कुछ कर रहा है अपना फर्ज अदा कर रहा है पाल।"

    परमेन्द्र पाल स्वीकारने वाले अंदाज में अपनी गर्दन हिलाने लगा।

************************************************************************************

नाम के हिटलर की तीसरी कड़ी आपने पढ़ी आपके कैसे लगी आप कॉमेंट के जरिए बताए ताकि आगे की कड़ी जल्द से जल्द पोस्ट की जाए!!

सोमवार, 16 मई 2022

नाम का हिटलर - वेद प्रकाश शर्मा



नाम का हिटलर वेद प्रकाश शर्मा जी के नाम से लिखा गया मनोज पॉकेट बुक्स से प्रकाशित उपन्यास है। इसे वेद प्रकाश शर्मा जी ने नही लिखा था, मनोज पॉकेट बुक्स से इसे किसी ट्रेडमार्क लेखक से लिखवाया गया था। नीचे पढ़िए नाम का हिटलर की दूसरी कड़ी...

 ________________________________________________________


       ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल अपने ऑफिस में बैठा हुआ था, उसकी उंगलियों में सिगरेट दबी हुई थी। वह रह रहकर सिगरेट के गहरे-गहरे कश खिंच रहा था।

      उसकी आँखें इस कदर सोचनीय अंदाज में सिकुड़ी हुई थी, जैसे वह किसी महत्वपूर्ण मसले पर विचार कर रहा हो।

     अगले ही पल उसके ऑफिस में इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव दाखिल हुआ और उसे जानदार सैल्यूट दिया।

     उसने अपनी गर्दन को हल्की सी जुम्बिश देते हुए उसे बैठने का संकेत किया।

    "थैंक्यू सर।" इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव कुर्सी पर बैठता हुआ बोला।

     उसने सिगरेट ऐश ट्रे में बुझाई फिर गम्भीर स्वर में बोला, "गई रात हमारे पास हिटलर का फोन आया था मिस्टर श्रीवास्तव।"

    "नही।" वह हौले से चीख पड़ा और उसके चेहरे पर तनाव की लकीरें उभरती चली गई।

    "शायद तुम्हें हमारी बात पर विश्वास नहीं आया है मिस्टर श्रीवास्तव लेकिन यह सच है उसने हमे हमारा कत्ल करने की धमकी दी है।"

   "क्या?" उसके सिर पर जैसे जबरदस्त विस्फोट हुआ अगले ही पल उसके जबड़े कस गए और आंखों से आग के शोले बुलन्द होने लगे, "उस सुअर की यह मजाल उसने आपको मर्डर करने की धमकी दी।"

   "उसका कहना है कि वह इस महीने की लास्ट तारीख तक अपनी धमकी पर अमल करके रहेगा।"

   "मैं उस हिटलर के बच्चे को गिरफ्तार करके ही दम लूंगा सर अगर मैंने उस पाजी को फांसी के तख्ते पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम भी इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव नही है।" उसका चेहरा पत्थर के मानिद कठोर होता चला गया।

    ए०सी०पी० पंकज कुमार के चेहरे पर ख़ौफ़ के सिवा कुछ भी नजर नही आ रहा था।

________________________________________________________

________________________________________________________


    मोहन बग्गा अपने विशेष कक्ष में बैठा हुआ शराब पी रहा था।

    उसे अपने दोस्त कादिर हुसैन, सतवीर डांगी और जॉन स्मैथ का इंतजार था।

    उन चारों के बीच खूब छनती थी वे एक-दूसरे के परम मित्र थे, चार जिस्म एक जान थे। उन चारों की दोस्ती पूरे छत्तीसगढ़ शहर में मशहूर थी।

     अचानक ही उसके कक्ष में ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल दाखिल हुआ तो उसका चेहरा खुशी से इस कदर खिल उठा, जैसे उसे दुनिया का कोई अनमोल खजाना मिल गया हो।

     अगले ही पल मोहन बग्गा उसके स्वागत में उठ खड़ा हुआ। गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते हुए उसे अपना सिंहासननुमा कुर्सी पर बिठाया और खुद उसके सामने वाली साधारण कुर्सी पर बैठ गया।

   "कहिये ए०सी०पी० साहब पैग छोटा बनाऊं या बड़ा।"

    "रहने दो बग्गा।"

    "क्यों हुजूर, क्या आप बन्दे से खफा हैं।"

    "नहीं"

    "फिर इंकार क्यों कर रहे हैं?"

    "बहरलाल हमारा पीने का मूड नहीं है बग्गा।"

     वह उसके चेहरे पर छाए भावों का अवलोकन करते हुए बोला, "आप मुझे कुछ चिंतित ओर परेशान नजर आ रहे हैं हुजूर।"

   "तुम्हारा ख्याल दुरुस्त है बग्गा।"

   "क्या मैं आपकी चिंता और परेशानी का कारण जान सकता हूँ ए०सी०पी० साहब?"

   "मेरे तुम्हारे, कादिर हुसैन, सतवीर डांगी और जॉन समैथ के बुरे दिन शुरू हो गए हैं बग्गा।"

    "यह आप क्या कह रहे हैं?" उसके स्वर में गहरा आश्चर्य सिमट आया।"

     "वही कह रहा हूँ बग्गा- जो सत्य है।"

     "आप पहेलियां न बुझाएं हुजूर स्पष्ट कहिये।"

     "कल रात हमारे पास हिटलर का फ़ोन आया था।"

     "नही।" वह हौले से चीख पड़ा।

     "उसने हमें जान से मारने की धमकी दी है।" वह उसे सविस्तार सबकुछ बताता चला गया।

    उसका मस्तिष्क इस कदर सुन्न पड़ता चला गया जैसे वह सोचने समझने की क्षमता खो चुका हो।

    "उसका कहना है कि वो तुम चारों दोस्तों को भी जिंदा नही छोड़ेगा।"

    "आप फिक्र न करें हुजूर।" अपने दांत पीसता हुआ बोला वह, "हम चारों दोस्त किसी भी मामले में हिटलर से कम नहीं है। हम उस सुअर को जिंदा चबा जाएंगे।"

   "शायद तुम यह भूल गए हो बग्गा की वह नाम का ही हिटलर नही है, बल्कि दिमाग से भी हिटलर है। वह क्राइम जगत का बेताज शहंशाह है। जुर्म की दुनिया में उसका नाम खरे सिक्कों के समान चलता है। जो जुर्म करके कानून की धज्जियां उड़ा रहा है फिर भी कानून उसके जुर्म को जुर्म साबित करके उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रहा है। तुम कोरा उस शख्स को जिंदा नही चबा सकते हम तो यह कहते हैं कि तुम उसका बाल भी बांका नहीं कर सकते।"

   "हुजूर।" मोहन बग्गा उसे मूर्खों के समान देखने लगा।

   "अरे हां मैं तुम्हे यह बात बताना तो भूल ही गया कि हिटलर ओर कोई नही सुमेर है।"

   "सुमेर कौन?"

   "कमाल है बग्गा, जो तुम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर सुरेंदरनाथ गुप्ता को इतनी जल्दी भूल गए हो। सुमेर सुरेन्द्रनाथ गुप्ता का छोटा भाई है।"

    "नही।" उस पर जैसे तमाम नक्षत्र टकरा कर गिर पड़े, जुनूनी अंदाज में चीख पड़ा वह, "ऐसा नही हो सकता ए०सी०पी० साहब सुमेर हिटलर नही हो सकता। हमने सुमेर को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते हुए देखा था, भला मुर्दा फिर से कैसे जिंदा हो सकता है। हिटलर जो भी शख्स है। उसने आपसे झूठ बोला है कि वह सुमेर गुप्ता है।"

   "हमारी कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि यह सब क्या माजरा है बग्गा?"

   "हम शीघ्र ही इस बात का पता लगाने की कोशिश करेंगे कि हिटलर सुमेर है या कोई और।"

   "हमारे लिए यह विषय इतना महत्वपूर्ण नही है बग्गा कि हिटलर कौन है, सुमेर है या कोई और है। हमारे लिए सबसे अहम बात यह है कि हिटलर जो भी है हम पांचों का जानी दुश्मन है। हमारे खून का प्यासा है हमे उस हरामजादे को खत्म करके अपने प्राणों की रक्षा करनी चाहिए। उसकी जिंदगी हम पांचों की मौत है बग्गा।"

   "हम जल्द ही उस सूअर की जिंदगी की किताब बंद कर देंगे हुजूर।"

   "तुम तो इस तरह कह रहे हों बग्गा जैसे हिटलर किसी चूहे का बच्चा हो।"

   "आप उसे जरूरत से ज्यादा तूल दे रहे हैं ए ०सी ०पी० साहब, लेकिन वह हरामजादा हम चारों दोस्तों के लिए किसी मच्छर से अधिक महत्व नहीं रखता।"

    लेकिन ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल के दिल में समाया हिटलर का भय कम नहीं हुआ। उसे ऐसे लग रहा था कि आने वाले वक्त का कोई भी क्षण उसकी मौत की अमानत बन सकता है।

    मोहन बग्गा ने एक लार्ज पैग बनाकर हल्क से उतारा फिर गहराई से हिटलर के बारे में सोचते हुए उसे खत्म करने की योजना सोचने लगा।

________________________________________________________

________________________________________________________


    इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव की मोटर साइकिल उस भव्य इमारत के सामने रुकी जो किसी राजमहल से कम नजर नहीं आ रही थी।

    इमारत के मस्तक पर मोटे-मोटे पीतल के अक्षरों से 'हिटलर निवास' लिखा हुआ था।

    सदर गेट पर दो बंदूकधारी दरबान खड़े थे उनके शरीरों पर सफेद रंग की वर्दी थी।

   "कहिए।" एक दरबान ने इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव से पूछा।

   "मुझे इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव कहते हैं।"

   "माफ़ करना ऑफिसर, क्या मैं आपका आइडेंटिटी कार्ड देख सकता हूं।"

    उसने ज्वलित नेत्रों से दरबान की तरफ देखा।

    दरबान पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। वह अपने होठों पर चिर परिचित मुस्कराहट बिखेरते हुए बोला, "शायद आपको मेरी बात बुरी लगी है ऑफिसर, लेकिन हमें हिटलर बॉस का यह आदेश है कि उनसे जो भी मिलने आए उसके बारे में पूरी छानबीन करके उसे उनसे मुलाकात करने के लिए भेजा जाय।"

   "क्या तुम हमें नकली पुलिस इंस्पेक्टर समझते हो?"

   "आपके मस्तक पर यह तो नहीं लिखा है कि आप असली पुलिस इंस्पेक्टर है।"

    "शटअप!" उसने अपना आइडेंटिटी कार्ड दरबान को पकड़ा दिया।

    उसी क्षण इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव को एक सूटेड-बूटेड व्यक्ति सदर गेट की तरफ आते हुए दिखाई दिया।

    दरबान ने आइडेंटिटी कार्ड देखकर उसे पकड़ाते हुए पूछा- "क्या आपको हिटलर बॉस से मिलना है?"

   "यस!"

    उसी क्षण सुटेड-बूटेड व्यक्ति उनके करीब पहुंचा, "हेलो ऑफिसर कहिए, कैसे तशरीफ लाए हैं?"

   "आपकी तारीफ?" इंस्पेक्टर सुधीर श्रीवास्तव उसे नीचे से लेकर ऊपर देखता हुआ बोला।

   "बंदे को परमेंद्र पाल कहते हैं, मैं हिटलर बॉस का प्राइवेट सेक्रेटरी और लीगल एडवाइजर हूं।"

   "हूं।"

   "कहिए मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?"

   "मैं आपके हिटलर बॉस से मिलना चाहता हूं मिस्टर पाल।"

   "अगर आप तकरीबन दो घंटे पहले आ जाते तो शायद हिटलर बॉस से आपकी मुलाकात सम्भव हो सकती थीं।" वह अपनी रिस्टवॉच देखते हुए बोला।

   "क्या मतलब?"

   "वह सुबह साढ़े नौ की फ्लाइट से बम्बई के लिए जा चुके हैं।"

   "कब लौटेंगे?"

   "शायद परसों रोज लौट आयेंगे।"

   "आप आपने हिटलर बॉस से कहें कि वह बम्बई से लौटते ही हमसे भेंट करें।"

   "क्या काम है?"

   "जो काम है, उन्हे ही बताऊंगा।"

   "जैसी आपकी इच्छा। वैसे अगर आप यहां से जलपान करके जाये तो मुझे दिली खुशी होगी ऑफिसर।"

   "नो थैंक्स!" वह अपनी मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ चला।

    परमेंद्र पाल उस समय तक उसे देखता रहा जब तक उसकी मोटरसाइकिल आंखो से ओझल नहीं हो गई। फिर उसकी आंखो में सोचों के साय गर्दिश करने लगे।

________________________________________________________

________________________________________________________


   "क्या बकते हो मोहन, लगता है तुमने अधिक चढ़ा ली है।" कादिर हुसैन झुंझलाहट भरे हुए स्वर में बोला।

   "देख नही रहे कादिर प्यारे इसने पूरी बोतल की चढ़ा ली है।" सतवीर डांगी हंसते हुए बोला।

   "मुझे ऐसे लगता है दोस्तों कि हमारे मोहन ने अभी-अभी कोई भयानक ख्वाब देखा है।" जॉन स्मेथ गम्भीर स्वर में बोला, "वरना यह कभी बकवास भरी बाते नहीं करता कि सुमेर गुप्ता जिंदा है और वह हिटलर बना हुआ है।"

   "शटअप!" मोहन बग्गा पागलों वाले अंदाज में चौक पड़ा, "तुम तीनों को शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए कि तुम अपने यार की बात पर विश्वास नहीं कर रहे हों। तुम लोग इस बात को अच्छी तरह जानते हों कि मैं दो बोतल पीने के बाद भी होश नही खोता, मेरा दिमाग बराबर काम करता है जबकि अभी एक बोतल ही खाली की है।"

    वे तीनों फटी-फटी नजरों से उसे देखने लगे। उन्हे अब भी मोहन की बातों पर विश्वास नहीं आ रहा था।

   "यह सत्य है मेरे अजीज दोस्तों कि हिटलर कोई और नहीं, बल्कि सुमेर गुप्ता है। हो सकता है कि हिटलर ने ए०सी०पी० साहब को गुमराह करने के लिए उसे झूठ बोला हो कि वह सुमेर गुप्ता है। खैर इस बात को हटाओ हमारी बला से हिटलर कोई भी हरामजादा हो इससे हमारी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन उसने जो ए०सी०पी० साहब को जो धमकी दी है उसके अनुसार वह ए०सी०पी० साहब और हम चारों दोस्तों को जिंदा नही छोड़ेगा। वह हम लोगों की हत्या कर डालेगा हम उसके हाथों कुत्ते को मौत मारे जायेंगे।"

   "कमाल है यार, जो तुम हिटलर से इतना डर गए हो।" कादिर बोला।

   "वह जो भी है, इंसान ही है मोहन। कोई भूत प्रेत या जिन्न नही है जो हमें आसानी से मौत के घाट उतार डालेगा।" सतवीर डांगी बोला।

   "सतवीर ठीक कह रहा है।" जॉन स्मैथ ने सतवीर डांगी की बात का समर्थन किया। "हिटलर को हम तक पहुंचने में पसीना आ जायेगा। आखिर हम चारों किन्ही दरिंदो से तो कम नही है, वह जैसे ही हमारे सामने पड़ेगा वैसे ही हम उस हरामजादे को चीर फाड़कर सुखा डालेंगे।"

   "तुम तो इस तरह कह रहे हों जॉन जैसे हिटलर कागज़ का टुकड़ा हो जो हम उसे चीर फाड़ डालेंगे।"

    मोहन बग्गा बर्फ़ के मानिंद ठंडे स्वर में बोला, "यह मत भूलो की जुर्म की दुनिया में हिटलर का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वह दिमाग की शतरंज का माहिर खिलाड़ी हैं। आपने दुश्मनों को शारीरिक ताक़त से नही बल्कि दिमागी ताक़त से मरता है।"

   "तुम चिंता मत करो मोहन, आखिर हम चारों भी दिमाग़ से पैदल नही है।" कादिर बोला।

   "यह समझो कि उस सूअर की जिंदगी के दिन पूरे हो चले हैं मोहन।" जॉन स्मैथ ने उसे दिलासा दिया।

   "तुम तो हम चारों में मास्टर माइंड हो मोहन, कोई ऐसी जानदार स्कीम बनाओ कि हम हिटलर को कुत्ते की मौत मार डालें।" सतवीर डांगी ने मोहन की प्रशंसा कहते हुए कहा।

    अपनी प्रशंसा सुनने के बाद मोहन बग्गा के चेहरे पर राहत के भाव नजर आने लगे।

_______________________________________________________

_______________________________________________________


    डी०सी०पी० मिस्टर कुलकर्णी सिटिंग रूम में बैठे हुए थे। वह कुछ गहराई से सोचते हुए सिगार के हल्के-हल्के कश खीच रहे थे।

    उसकी दशा से ऐसे लग रहा था जैसे वह किसी महत्वपूर्ण मसले पर विचार कर रहा हो।

   "हैलो डैडी!"

   अब उसके कानों में ममता का स्वर टकराया तो उसकी सोचो का क्रम टूटा।

   "आओ बेटी!"

    ममता उनके सामने वाली कुर्सी पर बैठती हुई बोली "आपने मुझे याद किया डैडी।"

   "हा बेटी!" उन्होंने अपनी उंगलियों में दबा सिगार ऐश ट्रे में बुझाते हुए गंभीर स्वर में बोले।

    ममता उन्हे प्रश्नवाचक दृष्टि से देखने लगी।

   "तुमने अपनी शादी के बारे में क्या सोचा है बेटी?"

   "डैडी!" उसकी आवाज कांप उठी।

   "क्या हम यह समझे की तुम्हारा फैसला वही है, जो पहले था?"

   "हा डैडी!"

   "शटअप, लगता है तुम्हारा दिमाग खराब हो चुका है लड़की अपना फैसला बदल डालो।"

   "इंसान फैसले बदल लेने के लिए नही करता है डैडी बल्कि उन पर अमल करने के लिए करता है।"

   "इसका मतलब तुम सुमेर गुप्ता को नही भूल सकती?"

   "कम-से-कम मैं उसे इस जन्म में तो नहीं भूल सकती डैडी।"

   "यह जानते हुए भी कि वह सुमेर से हिटलर बन चुका है। जुर्म की दुनिया में कदम रख चुका है और जुर्म पर जुर्म करता जा रहा है। वह आज तक पुलिस और कानून से इसलिए बचता आ रहा है कि पुलिस और कानून के पास उसके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। वह कोई भी जुर्म करता है तो अपने खिलाफ़ कोई भी ऐसा क्लू नही छोड़ता है जो उसे मुजरिम साबित किया जा सके। लेकिन वह पुलिस और कानून से कितने दिन बचेगा बेटी?"

   "डैडी!"

   "हा बेटी, अपराधी चाहे कितना भी चालाक और घाघ क्यों ना हों कभी न कभी उससे चूक हो ही जाती है। ऐसी स्थिति में वह कानून की गिरफ्त में आ ही जाता है। यह समझो की वह जिस दिन पुलिस और कानून की गिरफ्त में आया उस दिन कानून उसे फांसी पर लटका देगा। उसकी जीवनलीला हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगी।"

   "भगवान के लिए ऐसा न कहे डैडी।" वह तड़प उठी और उसका दिल आंगरो में पड़ी किसी मछली के समान छटपटाने लगा।

   "हम वही कह रहे हैं ममता बेटी, जो सत्य है। इसलिए उससे शादी करने का विचार आपने दिल और दिमाग़ से निकाल दो। कानून के हाथों उसकी मौत निश्चित है। हम बड़े से बड़ा दुःख सहन कर सकते हैं बेटी लेकिन तुम्हे विधवा के रूप में सहन नहीं कर सकते।"

   "डैडी!"

   "हां, मेरी बच्ची तुम हमारी इकलौती बेटी हो हमारे जीवन की एकमात्र पूंजी हो। हमने तुम्हें बहुत नाजों के साथ पाला है बेटी, तुम्हारे पांव में कभी मामूली कांटे की फांस भी बर्दास्त नहीं की क्या तुम्हे बेवा के रूप में देखकर हमारा कलेजा नही फट जायेगा?"

   "काश! मैं सुमेर को भूल सकती डैडी।" उसकी आंखे बरस पड़ी, "लेकिन मैं उसे चाहकर भी नहीं भूल सकती।"

   "ममता!"

   "हा डैडी, मैं सिर्फ उसे अपना प्यार ही नहीं बल्कि अपनी जिंदगी समझती हूं। भला इंसान अपनी जिंदगी को गुमनामी में गुजार कैसे जिंदा रह सकता है डैडी।"

   "तुम समझने की कोशिश क्यों नहीं करती बेटी?"

   "भगवान के लिए आप मुझे मेरे हाल पर छोड़ दीजिए डैडी।"

   "नही छोड़ सकते बेटी।"

   "तो फिर मेरी शादी का विचार आपने दिल से निकाल दीजिए डैडी।"

   "क्या मतलब?" उनकी आंखों में असमंजस और उलझन के भाव लहराने लगे।

   "मैं आजीवन कुंवारी रहूंगी डैडी।"

    डी०सी०पी० मिस्टर कुलकर्णी उसे इस तरह विस्फारित नजरों से देखने लगे, जैसे वह दुनिया का आठवां अजूबा हो।

________________________________________________________


नाम का हिटलर की दूसरी कड़ी आपने अभी पढ़ी तो दोस्तों आपको कैसे लगी कॉमेंट के जरिए बताना मत भूलिएगा। जल्द ही अगली कड़ी आपके साथ सांझा की जायेगी।।

शनिवार, 14 मई 2022

नाम का हिटलर - वेद प्रकाश शर्मा



नाम का हिटलर वेद प्रकाश शर्मा जी द्वारा लिखित उपन्यास है। जिसे वेद प्रकाश शर्मा जी ने नही लिखा परंतु इसे मनोज पॉकेट बुक्स ने वेद प्रकाश शर्मा जी के नाम से प्रकाशित किया था। 


नाम का हिटलर कड़ी :- 1

________________________________________________________

________________________________________________________

  "हैलो-सेठ त्रिलोकनाथ पालकीवाला स्पीकिंग,

    कौन?"

   "ख़ाकसार को हिटलर कहते हैं सेठ जी।"

   "क्या?" वह इस कदर चौककर उछल पड़े-जैसे भूल से गर्म तवे पर उनका पांव टिक गया हो चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी तथा किसी अनिष्ट की कल्पना करके उसके शरीर के लाखों मसामों ने एक साथ ढेर सा पसीना उगल दिया।

   "हा सेठजी मैं वही हिटलर हूं जो जुर्म की दुनिया में हिटलर बॉस के नाम से जाना जाता हूं अपराध जगत में मेरा नाम करेंसी नोटों की तरह चलता है लेकिन अफ़सोस है कि इस नाम से अभी तक आपका वास्ता नहीं पड़ा है जबकि आप भी अपराध जगत के मेम्बर है।"


   "क्या बकते हो, अपराध जगत से हमारा दूर दराज तक कोई संबंध नहीं है। हम इनकम टैक्स में शरीफ और इज्जतदार नागरिक है।"

   "सिर्फ अंधे कानून की नजरों में है, हिटलर की नजरो में नही। क्या इनकम टैक्स की चोरी करना अपराध नहीं है ?"

   "क्या मतलब ?"

   " अगर हिटलर आपको मतलब बतायेगा, तो आपके लिए महंगा पड़ेगा सेठजी।"

   "तुम ?"

   "इस साल आपने इनकम टैक्स के रूप में पंद्रह लाख की चोरी की है सेठजी, आप सरकार के मुजरिम है।"

   "नही !"

   "मैं आपको पंद्रह लाख से ऊपर जो राशि है, उसके आंकड़े भी बता सकता हूं। तीन हजार सात सौ पैंसठ रूपये चालीस पैसे है।"

   "हिटलर बॉस।" उसकी आवाज कांप उठी।

   "आप सोच रहे होंगे कि आपके इतने सिक्रेट अपराध की जानकारी मुझे कैसे है, सो मैं आपकी जानकारी के लिए आपको बता रहा हूं कि हिटलर सिर्फ नाम का ही हिटलर नही है, बल्कि वह वास्तव मे हिटलर है। उसके दो नही बल्कि लाखो आंखे है। यह समझें की उसके शरीर के हरेक छिद्र में आंख है, वह पूरे जहान की खबर रखता है सेठजी। शायद आप नही जानते कि अपराध जगत में जो भी होता है, एक मिनट बाद उसे उसकी खबर लग जाती है।"

   "तुम क्या चाहते हो हिटलर?"

   "अगर किसी अंधे से यह पूछा जाये कि क्या तुम्हें आंखे चाहिए, तो मेरे ख्याल से यह पूछने वाले की बेवकूफी ही होती है। मुझे इनकम टैक्स की चोरी का फिफ्टी परसेंट हिस्सा चाहिए।"

   "साढ़े सात लाख!"

   "लगता है कि आपकी जान सुख गई है सेठजी। लेकिन नही सूखनी चाहिए। आखिर आप मुझे साढ़े सात लाख रुपए अपनी जेब से नही देंगे। शायद आप उस कहावत को भूल गये है कि चोरी का माल खोरी में जाता है।"

   "लेकिन।"

   "जो क्राइम करके हिटलर को उसका कमीशन नही देता है, उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।"

   "अगर हम तुम्हे साढ़े सात लाख रूपये नही दे तो तुम हमारा क्या बिगाड़ सकते हो हिटलर?"

   "हिटलर का यह उसूल है सेठजी कि वह कहने में नही बल्कि कर गुजरने में विश्वास करता है। मैं तुम्हारा क्या बिगाड़ सकता हूं, यह तुम्हें करके दिखाऊंगा सेठजी, ओके।"

   "सुनो?"

   "अब तुम जेल की सलाखों के पीछे पहुंचोगे, तब मैं तुमसे बात करूंगा सेठ त्रिलोकीनाथ पालकीवाला।"

   "नहीं-नहीं, भगवान के लिए ऐसे न कहो, हम तुम्हें साढ़े सात लाख रूपये देने को तैयार हैं हिटलर। रूपये कहा पहुंचाने है।"

   "इस संदर्भ में हम अगले चौबीस घंटे के अंदर-अंदर तुम्हें फोन कर देंगे, ओके।"

    उसी क्षण उस तरफ से फोन का सम्बन्ध विच्छेद हो गया।

    सेठ त्रिलोकीनाथ पालकीवाला रिसीवर रखकर अपने चेहरे पर छाया पसीना पोंछने लगा।

______________________________________________________

______________________________________________________

    जुआघर चलाने वाले जगताप को दो गनमैन एक कमरे में छोड़कर चले गए। उसकी आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई थी। लेकिन उसमे इतना साहस नहीं था की वह अपनी आंखो से पट्टी हटा सकता।

    किसी अज्ञात भय से उसका दिल कांप रहा था, उसके यह समझ नहीं आ रहा था कि उसे गनमैन किसके संकेत पर अगुवा करके लाये है तथा क्यों और किसलिए लाए हैं।

   "कसीनो मास्टर।"

    उसके कानों से किसी का बर्फ़ के मानिद सर्द और तलवार की धार के माकिफ पैना स्वर टकराया तो उसका शरीर पसीना-पसीना होता चला गया।

    उसकी सांसे जहां की तहां रुक गई और शरीर फ्रिज्ड होकर रह गया।

   "तुम अपनी आंखो से पट्टी हटा सकते हो कैसिनो मास्टर।"

    जगताप ने अपनी आंखो से काली पट्टी हटाई।

    वह एक सुसज्जित और शानदार कमरे में खड़ा था।

    उसकी नजरें जैसे ही आकर्षक व्यक्तित्व के युवक पर टिकी, उससे चिपककर रह गई। उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि इस युवक की आवाज़ इतनी सर्द और पैनी हो सकती है।

    लेकिन उसने जैसे ही युवक की आंखों में झांककर देखा वैसे ही उसका दिल दहल उठा। उसे उसकी ओर किसी शेर की आंखों में जरा भी फर्क नही आ रहा था।

   "क्या तुम हमारे नाम से परिचित हो कसिनो मास्टर?"

   "नही मिस्टर।"

   "बंदे को हिटलर कहते हैं।"

   "नही।" उस पर जैसे बिजलियां सी गिर पड़ी तथा आंखो में भय, आश्चर्य और अविश्वास के मिश्रित भाव लहराने लगे।

   "क्या विश्वास नहीं आया?"

   "जगताप के मुख से किसी तरह के बोल नही फूट सके। उसे ऐसा अहसास हो रहा था कि उसके सामने हिटलर के रूप में साक्षात मौत खड़ी है।"

    हिटलर टहलता हुआ बोला "क्राइम के जगत में हर क्रिमिनल हिटलर के नाम से वाकिफ है और उसके आदेश को ऊपर वाले का आदेश समझकर उसका पालन करता है। उसे जो भी इनकम होती है उसमे से फिफ्टी परसेंट का हिस्सा हिटलर को देता है। क्योंकि बुरे वक्त में हिटलर उसकी मदद भी करता है। कल तुम्हारे पास हमारा एजेंट गया था। तुम क्राइम जगत में सांस ले रहे हों, फिर भी हमारे एजेंटो को हमारा हिस्सा देने से इंकार कर गए। तुमने इंकार करने से पहले यह भी नहीं सोचा कि तुम्हारा यह इंकार तुम्हारी मौत का वायस बन सकता है।"

   "मुझे माफ कर दो हिटलर।"

   "खामोश कैसिनो मास्टर, हम सब कुछ कर सकते हैं लेकिन माफ़ करना हमारा उसूल नही है। हम तुम्हे क्षमा करने के लिए अपने उसूल को नहीं तोड़ सकते।"

   "इस बार मेरी जान बख्श दो हिटलर, मैं जिंदगीभर आपकी गुलामी करूंगा।"

   "हम तुम्हे जान हानि का दंड नहीं देंगे कैसिनो मास्टर, क्योंकि तुम्हारी यह पहली गलती है। इसलिए हम तुम्हें तुम्हारी जान बख्श रहे हैं!"

   "सच हिटलर।"

   "यस।" एक-एक शब्द को चबाते हुए बोला वह "लेकिन हम फिर भी तुम्हे क्षमा नही कर सकते। हम तुम्हे आर्थिक दंड देंगे।"

   "मैं आपका दंड भुगतने के लिए तैयार हूं।" वह अपने चेहरे पर छाया पसीना पोछने लगा।

   "कल तुम्हारे पास हमारा एजेंट आयेगा उसे दंड के रूप में पांच लाख रूपये दे देना।"

   "पांच लाख।" उसे अपना दिल छाती में डूबता हुआ महसूस हुआ।

   "यस, हमारे ख्याल से हम पांच लाख में तुम्हारी जान बख्सने का सौदा सस्ते में कर रहे हैं। अगर तुम्हे अधिक लगते हो तो कहो तुम्हे सिर्फ अपनी छाती में हमारे रिवाल्वर की एक गोली उतरवानी होगी। तुम पांच लाख रूपये देने से छुटकारा पा जाओगे।"

   "नही-नही भगवान के लिए ऐसे न कहो हिटलर, मैं पांच लाख रूपये दे दूंगा।"

   "और सुनो।"

   "कहिए।"

   "भविष्य में हर महीने हमें हमारा हिस्सा मिल जाना चाहिए कैसिनो मास्टर।"

   "मिल जायेगा हिटलर।"

   "उम्मीद है कि तुम हमसे बेईमानी नहीं करोगे।"

   "आपने यह कैसे समझ लिया कि मैं आपके साथ बेईमानी करूंगा?"

   "हमें हिटलर कहते हैं कैसिनो मास्टर, हम इंसान का चेहरा पढ़कर उसके अंदर का हाल जान लेते हैं। तुम्हें यह बताना इसलिए जरूरी समझते हैं कि कही तुम्हे अपनी हसीन जिंदगी से हाथ ना धोने पड़े। एकबारगी हम आपने जानी दुश्मनों को माफ कर सकते हैं। लेकिन उस शख्स को कभी माफ नहीं करते जो हमारे साथ बेइमानी, नमकहरामी और गद्दारी करता है। जिस तरह बच्चा गहन अंधेरे में दूध पीने के लिए अपनी माँ के स्तन ढूंढ लेता है उसी तरह हम बेईमान और गद्दार की बेइमानी और गद्दारी को खोज निकालते हैं। हमारे शरीर के हर मसाम में आंखे हैं कैसिनो मास्टर, जो पूरी दुनिया की खबर रखती हैं। इसलिए हमसे ख्वाब में भी बेईमानी करने के बारे में मत सोचना।"

   जगताप आतंकित नजरों से देखने लगा उसके समझ में नहीं आ रहा था कि हिटलर नाम का यह युवक इंसान है या जिन्न।

________________________________________________________

________________________________________________________

   हिटलर अपने शानदार सिटिंग रूम में बैठा हुआ था। उसके सामने विशाल मेज पर शैम्पियंन की बोतल, गिलास और एक तश्तरी में ड्राई फ्रूट रखे हुए थे।

    उसके होठों के बीच एक इम्पोर्टेड सिगार दबा हुआ था जो धीरे-धीरे सुलग रहा था। वह रह-रहकर सिगार का कश खिंच रहा था।

     उसने एक छोटा सा पैग बनाकर खत्म किया, फिर उसकी आंखें सोचने वाले अंदाज में सिकुड़ती चली गई।

     उसी क्षण फोन की घण्टी बजने लगी।

     उसने सुलगती नजरों से फोन की तरफ देखा, उसे इस वक्त किसी का फोन आना बेहद अखर रहा था।

     अगले ही पल उसने न इच्छा होते हुए भी रिसीवर उठाया।

   "हैलो-कौन?"

   "मैं टिंचर किंग हूं हिटलर बॉस।"

   "कहो।" अनायास ही उसके होठों पर विजयी मुस्कान थिरकने लगी।

   "मुझे आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी हिटलर बॉस।"

   "क्या उम्मीद नहीं थी टिंचर किंग, जो कहना है खुलास कहो हम खुलास कहने और सुनने के कायल हैं समझे।"

   "आपने पुलिस को हमारा पांच लाख का माल पकड़वा दिया है।" 

   "यस, हमें यह कबूल करने में कोई संकोच नहीं है।" 

   "आपने ऐसा क्यों किया हिटलर बॉस मैं तो नियमित रूप से आपको आपका कमीशन भी पहुंचाता रहा हूँ।"

   "तुमने हमसे बेईमानी की है टिंचर किंग तुम यह भूल गये हो कि तुम्हें अवैध शराब बनाने का फार्मूला हमने ही दिया था।"

   "मैं आपका शुक्रगुजार हूं।"

    "तुम हमारे शुक्रगुजार नहीं बल्कि अव्वल दर्जे के मक्कार और धूर्त हो, बेईमान और गद्दार हो जिस थाली में खाते हो उसी में छेद करते हो हरामजादे।"

   "यह आप क्या कह रहे हैं हिटलर बॉस?"

   "वही कह रहे हैं डर्टी डॉग, जो सत्य है।"

   "आप मुझ पर बेईमानी और गद्दारी का झूठा आरोप लगा रहे हैं।"

   "हिटलर का यह उसूल है कि वह किसी पर झूठा आरोप नही लगाता हम तो पानी भी तोलकर पीते हैं।"

   "हिटलर बॉस।"

   "तुमने हमें हमारा हिस्सा देने में पूरे सवा लाख की हेरा फेरी की है।"

   "क्या?"

   "यस डर्टी डॉग क्राइम जगत में कौन क्या करता है हमसे यह बात छिपी नहीं है।"

   "मुझे माफ़ कर दो हिटलर बॉस।"

   "हमारे शब्दकोश में माफ और क्षमा जैसे शब्द नहीं है टिंचर किंग जी चाहता है कि तुम्हे इसी वक्त शूट कर दिया जाये लेकिन तुम हमारी पनाह में आये हुए हो हमने न तुम्हें पुलिस और कानून से बचाया है, बल्कि एक नई और शानदार जिंदगी भी दी है। इसलिए हमें तुम्हारी जिंदगी छीनते हुआ दुःख होगा।"

   "दया करो हिटलर बोस।"।

   "तुम्हारी यह पहली गलती है टिंचर किंग, इसलिए इस बार हम तुम पर दया करते हुए तुम्हें क्षमा करते है। अगर भविष्य में तुमसे कोई गलती हुई तो यह तुम्हारी जिंदगी की आखरी गलती होगी टिंचर किंग।"

   "जी हिटलर बोस"

   "लेकिन हम तुम्हे तुम्हारी बेईमानी का दंड अवश्य देंगे।"

   "मैं हर दंड भुगतने के लिए तैयार हूं।"

   "सुबह नौ बजने से पहले-पहले हमारे पास दो लाख रुपए पहुंच जाने चाहिए।"

   "ओ० के० हिटलर बॉस!"

    उसने रिसीवर रखा फिर अंदर-ही-अंदर अपने क्रोध को पीने की कोशिश करने लगा।

________________________________________________________

________________________________________________________

    ए०सी०पी पंकज कुमार अग्रवाल रात्रि का भोजन करके अपने शयनकक्ष में पहुंचा।

    उसी क्षण फ़ोन की घंटी बजने लगी।

    उसने रिसीवर उठाया।

   "हेलो-कौन?"

   "मैं तुम्हारी मौत हूं ए०सी०पी अग्रवाल।"

   "व्हाट नॉनसेंस-क्या बकते हो?" वह उत्तेजित स्वर में बोला उसका चेहरा गुस्से से तमतमा उठा।

   "मैं बक नही रहा हूं सूअर ए०सी०पी बल्कि सच कह रहा हूं, अब तुम्हारी जिंदगी के दिन लगभग समाप्त होने में आ गए है। अगर तुम चाहो तो अपनी ज़िंदगी के दिन उंगलियों पर गिन सकते हो।"

   "शटअप यू बास्टर्ड।"

   "क्या तुम्हारे खामोश कह देने से तुम्हारी मौत खामोश हो जायेगी हरामजादे हरगिज नही। वह तुम्हारी हसीन जिंदगी को अपनी बाहों में समेटकर तुम्हें अपने साथ ले जाएगी।"

    "नही।" अपनी मौत की कल्पना करके उसका शरीर पसीना-पसीना होता चला गया।

    "मगर यह सत्य है ए०सी०पी० अग्रवाल, तुम देख लेना ऐसा ही होगा।"

   "कौन हो तुम?"

   "मेरा परिचय जानने के लिए तुम बहुत उतावले हो रहे हो सूअर लेकिन मेरा परिचय जानने के बाद भी तुम मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते, मेरा नाम हिटलर है।"

   "नही!" वह आतंकित अंदाज में चीख पड़ा!

   "बस। मेरा नाम सुनते ही तुम्हारी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई ए०सी०पी०।"

   "लेकिन तुम मुझे क्यों खत्म करना चाहते हो?"

   "यह तुम मुझसे ही पूछ रहे हो हरामजादे अपने गिरेबान में झांक कर देखो तुम अव्वल दर्जे के भ्रष्ट और रिश्वतखोर पुलिस ऑफिसर हो। तुम जैसे पुलसियो ने पुलिस महकमे को बदनाम कर रखा है। तुम ए०सी०पी० की वर्दी में सफेदपोश डाकू हो, कानून के रक्षक नही बल्कि भक्षक हो। अपने फर्ज के प्रति विश्वासघाती और गदार हो। तुम जैसे इंसान को जिंदा रहने का कोई हक नही है। इसलिए मैं धरती माँ की छाती पर से तुम जैसे पापी का बोझ हटाने का फैसला कर चुका हूं।"

   "तुमने मेरे बारे में जो कुछ सुना है गलत सुना है हिटलर!"

   "मैंने तुम्हारे बारे में किसी से सुना नही है हरामजादे तुम्हे देखा है। हिटलर तुम्हारे बारे में इतनी जानकारी रखता है शायद तुम खुद भी अपने बारे में उतनी जानकारी नही रखते सूअर तुम भ्रष्ट और रिश्वतखोर पुलिस ऑफिसर हो मेरे पास इस बात के पक्के सबूत है। अगर मैं चाहूं तो तुम्हे अपनी सर्विस से सस्पेंड करा सकता हूं तुम्हे लम्बी जेल यात्रा करा सकता हूं लेकिन मैं ऐसा नही करूँगा क्योंकि तुम मेरे शिकार हो हिटलर का ये उसूल है कि वह अपने शिकार को खुद मारता है।"

   "लेकिन मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है हिटलर।तुम्हारे मेरे बीच कोई दुश्मनी भी नही है फिर तुम मुझे अपना दुश्मन क्यों समझते हो?"

   "इसलिए कि तुम मेरे सबसे बड़े दुश्मन हो ।"

   "क्या मतलब?"

   "इतनी जल्दी भूल गए ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल कि सालभर पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर सुरेन्द्रनाथ का कत्ल हुआ था उसकी पत्नी देवीकादेवी का कत्ल हुआ था उनकी बारह वर्षीय मासूम बेटी मेनका के साथ बलात्कार हुआ था बलात्कारियों ने गला घोंटकर उसकी भी हत्या कर डाली थी। उनके कातिल और हत्यारे वे चार दरिंदे थे जिनका नाम क्रमश: मोहन बग्गा, कादिर हुसैन, सतवीर डांगी और जॉन स्मैथ है जो आज भी जिंदा है। लेकिन तुम्हारी तरह अब वे सूअर भी जिंदा नही रहेंगे।"

   "भला गुप्ता परिवार हत्याकांड से मेरा क्या संबंध है हिटलर?"

   "तुमने उस हत्याकांड को रफा-दफा करते हुए उन चार कुत्तों को बचाया था जिन्होंने तुम्हें अपने बचाव के लिए पाँच लाख रुपए दिए थे।"

    "इसका मतलब तुम?"

    "मैं सुरेन्द्रनाथ गुप्ता का छोटा भाई सुमेर हूं वही सुमेर जो इंसाफ माँगने के लिए तुम जैसे कानून के भक्षक के पास गया था। लेकिन तुमने मुझे इंसाफ देना तो दूर रहा बल्कि हत्यारों को गिरफ्तार तक नही किया। मुझसे यह कहा था कि उनके खिलाफ कोई सबूत लेकर आओ फिर मैं उन्हें गिरफ्तार करूँगा।"

   "सुमेर !" उसे अपना ही स्वर किसी अजनबी जैसा लगा।

   "सुमेर नही, बल्कि हिटलर कहो हरामजादे वह भावुक और भोलाभाला सुमेर मर चुका है। जिसे कानून से इंसाफ नही मिला था आज वह मरकर हिटलर रूप में तुम्हारे सामने है, जो जुर्म की दुनिया का बेताज शहंशाह है जो कानून को अपनी मुट्ठी में बंद रखता है ओर कानून के हर फैसले तो तोड़-मरोड़कर बदल सकता है।"

   "हिटलर।"

   "मैं तुम्हे चैलेंज कर रहा हूं सूअर कि तुम इस महीने की लास्ट तारीख तक खत्म कर दिए जाओगे अगर तुम अपने आप को मुझसे बचा सकते हो तो बचा लेना इतना मैं तुमसे वादा करता हूं कि अगर मैंने इस महीने की लास्ट तारीख तक तुम्हें यमपुरी नहीं पहुंचाया तो फिर कभी नही पहुंचाऊंगा।"

    उसी क्षण उस तरफ से फोन का संबंधविच्छेद हो गया।

    ए०सी०पी० पंकज कुमार अग्रवाल किसी लाश के समान कुर्सी पर बिखर गया उसकी आँखों के सामने रह-रहकर सुमेर उर्फ हिटलर का चहेरा नाच रहा था।

    उसे ऐसा लग रहा था कि उसने उसे जो चेलेंज किया है, उसे पूरा करके रहेगा। वह उसे किसी भी कीमत पर जिंदा नही छोड़ेगा।

 और फिर वह अपने बचाव के बारे में सोचने लगा।

_______________________________________________________

_______________________________________________________

दोस्तों नाम का हिटलर की पहली कड़ी आपके सामने पेश करते हुए अपार खुशी हो रही है। नाम का हिटलर मुख्य रूप से अभी पेपरबैक में कही उपलब्ध नहीं है ये एक छोटा सा प्रयास है। अगर आपको अच्छा लगता है तो कॉमेंट के जरिए अपनी राय जरूर दीजियेगा ताकि जल्द ही अगली कड़ी साझा की जाए... सादर

शव: इब्ने शफी का आखिरी सफर

इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...