लुगदी या लोकप्रिय ब्लॉग मैने अपनी रुचि के अनुसार बनाया है। यहां पर अपलोड की जाने वाली किताबे उपन्यास इत्यादि अलग अलग साइट, टेलीग्राम ग्रुप्स और ब्लॉग से ली गई है। इस ब्लाग को बनाने का मुख्य उद्देश्य पुराने उपन्यास और हिंदी पल्प फिक्शन यानी लुगदी साहित्य को सुरक्षित करना है, अगर किसी के कॉपीराइट नियम का उलंघन होता है तो मुझे क्षमा कीजिए। इस ब्लॉग पर आपको अनिल मोहन, राजभारती, सुरेंद्र मोहन पाठक, वेद प्रकाश शर्मा और भी बहुत से लेखकों के उपन्यासों को पोस्ट किया जायेगा।
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022
जोरावर - राजभारती
" हां- मैं तुम्हारे बदन की आग में जलने की तमन्ना रखता हूं। आह। तुम्हारा यह सुलगता हुआ नशीला यौवन -।" यह कहते हुए कमल ने माचिस की तीली जलाई। जैसे ही तीली ने आग पकड़ी- उनके बदन से भी अचानक ही शोले भड़क उठे। शोले भड़कते ही एंजला ने गगनभेदी विक्षिप्त कहकहे लगाते हुए कमल को और मजबूती से जकड़ लिया। उसने कमल के गिर्द अपनी बांहों का फंदा बनाकर अपने दोनों हाथों की उंगलियों में उंगलियां फंसा ली थी।
कमल ने घबराहट दर्शाई, " यह... यह आग कैसी है-? मुझे छोड़ दो... मुझे छोड़ दो... नहीं तो मैं जल जाऊंगा-।"
एंजला कहकहों के बीच बोली," यह एंजला का फंदा है मूर्ख इंसान। मैं जब फंदा डालती हूं तो बड़े-बड़े सूरमा इसमें जलकर राख हो जाते हैं। हा- हा- हा। मैं आग के देवता मास्टर दानयाल की बेटी हूं। मैं आग के शोलों पर सोती हूं।मैं खुद नहीं जलती- दूसरों को जलाती हूं। आह। बड़े दिनों बाद मिला यह मौका। तुम्हारी तरह ही एक और मूर्ख मेरे इश्क़ में गिरफ्तार हो गया था। उस अहमक नौजवान की माँ ने मुझे गालियां दी थी कि मैं हराफ़ा हूं... बदकार हूं। मैंने गाली के जवाब में उसके बेटे को - उसके सामने ही- इसी तरह जला दिया था। वो बहुत ताकतवर था। लेकिन एक तो मेरे बाजुओं का फंदा मजबूत होता है - दूसरे मर्द की ताकत इसलिए काम नहीं आती कि अचानक भड़कने वाले शोले उसके हवास उड़ा देते हैं। हा-हा-हा...तुम भी कमजोर पड़ गए हो, फंस गए हो-।"
गुरुवार, 28 जुलाई 2022
त्रिशूल - राजभारती
जादूगरनी बेला ने स्नेहा का अप्सराओं जैसा हाहाकारी शोला बदन हथिया लिया था और स्नेहा को एक बिल्ली की देह में पनाह लेनी पड़ी थी। और अब वही बिल्ली , बेला की राह का रोड़ा थी। क्योंकि वो स्नेहा के युवा शरीर में जवान बन चुकी तांत्रिका 'बेला' को अपनी बरसों की प्यास बुझाने को किसी मर्द के करीब नहीं जाने देती थी।
जादूगरनी बेला ने 'स्नेहा' की आत्मा को हमेशा-हमेशा के लिये उसी बिल्ली की देह में कैद कर सकने के लिए जिस तांत्रिक अनुष्ठान की तैयारी की थी- उसमें नर बलि देने को उसने टेलीपैथी के शहेंशाह कमलकांत को अपना शिकार बनाया हुआ था।
जिस नौजवान को फांसा था वो और कोई नहीं था अपना टेलीपैथी का शहनशाह कमलकांत ही था।
बुधवार, 27 जुलाई 2022
चक्रवात - राजभारती
उस चमत्कारी नौजवान की कहानी जो दूसरो के दिमाग में झांकने की कूव्वत रखता था-----कमल ने बाहें फैला- रोमी को अपनी बाहों में ले लिया। रोमी तो जैसे इस क्षण के लिये तरसी हुई थी। वो कमल से यूं लिपटी जैसे वृक्ष से बेल । उसने कमल के चेहरे पर चुम्बनों की बौछार कर दी थी। कमल ने उसे इसके लिये सम्मोहन द्वारा विवश नहीं किया था। यह तो शायद रोमी की युवा ख्वाहिशें थीं - जो कुंठा समाप्त होते ही- तीव्र बरसाती नाले की मानिन्द कलकल कर बह निकली थी। वो कमल के जज्बात को भड़काने में सफल रही थी। कब व कैसे कमल उसके साथ ही इस जज्बाती तूफान के वेग में असहाय तिनके की मानिन्द उड़ निकला था- यह कमल को भी मालूम न हो सका था। रोमी ने - एक मगरूर लड़की ने- हथियार डाल दिये थे। सर्द व गहरी सिसकारियों के साथ वह शोला बदन स्वयं को कमल के वजूद में समाती चली गई थी। वह किसी नागिन की मानिन्द रह-रहकर लहरा रही थी- उसने कमल पर हमला कर दिया था। वो कमल पर बिछ सी गई थी। उसकी कमर अब लयबद्ध सी हो थिरकन दे रही थी। आनन्दातिरेक में डूबी सीत्कारें छोड़ते उसके होठों से शब्द भाप बन कर निकल रहे थे- " आह । यह आनन्द... यह जानलेवा लुत्फ... काश । मुझे अपनी प्यास.. और इस तृप्ति की कल्पना पहले ही क्यों नहीं हुई। आह। मैंने जिंदगी का सरूर पा लिया...आह। अब कोई ख्वाहिश... कोई कामना बाकी नहीं रही है...। मार डालो.... पीस डालो...सरूर के इस सागर में ही जान ले लो मेरी...। आह... आह... मैं... मैं...।" उसने कमल से चिपकते हुए यूं अपने हाथ- कमल के कंधों पर जकड़ दिये थे-जैसे... राजभारती का विस्फोटक शरारा...चक्रवात
चक्रव्यूह - राजभारती
'तुम्हारा बाप मेरा रिश्तेदार ही नहीं दोस्त भी था। तुम्हारे बाप की दौलत पर ही मैंने इस घर के थाट-बाट खड़े किए और तुम्हें .. इस घर में एक नौकर की हैसियत से पालना पड़ा। मैंने तुम्हारे साथ नेकी नहीं की- इसके बदले में मेरी बीवी ने मुझसे नेकी नहीं की? हम यह सोचकर बईमानी करते रहते हैं कि जो होगा मौत के बाद होगा - देखा जाएगा पर मौत से पहले ही मौत आ जाती है। वो इज्जत देने वाला , जो जिल्लत देने वाला इसी दुनिया में मुंह काला कर देता है। देखो बेटे। मेरा काला मुंह देखो । मैं दो दिन से इस कमरे में बंद हूं। तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं कि सबसे पहले अपने चेहरे की कालिख दिखाऊँ।.... कमल .... मेरे बच्चे । मैं सजा चाहता हूं? अगर तुम सजा न दे सको तो कम-से-कम एक बार मेरे मुंह पर थूक तो दो? थूक दो...? ऐसे चमत्कारी नौजवान की कहानी, जो दूसरों के जहनों में झांकने की कुव्वत रखता था! इंतकाम दर इंतकाम की एक सनसनीखेज दास्तान...चक्रव्यूह
मंगलवार, 26 जुलाई 2022
घर का भेदी - अनिल मोहन
"खामोश रहो तुम।" राजेश कटखने कुत्ते के समान गुर्राया-" अगर अपने माँ-बाप के इशारों पर ही चलना था तो मुझसे शादी नहीं करनी थी। मैं इस तरह की जिंदगी नहीं बिता सकता। जाने क्यों अब यहाँ मुझे जान का खतरा भी महसूस होने...।"
"बस-बस बहुत हो गया। " सावित्री देवी गला फाड़कर चिल्ला पड़ी-" अब हम तुम्हें और बर्दाश्त नहीं कर सकते-।"
"नही कर सकते तो क्या करेंगी आप?" राजेश दांत भींचकर क्रोधभरे स्वर में कह उठा- " मेरी जान ले लेंगी? ले लीजिए। बहुत अच्छा मौका है। मेरी मौत के बाद तो आप लोग रजनी की शादी बड़े खानदान में कर सकेंगी। मैं सब समझता हूं । बच्चा नहीं हूं। आप लोग मुझसे छुटकारा पाने का रास्ता खोज रहे हैं। और तो और मेरी बीवी भी इस साजिश में शामिल है। अगर मुझे कुछ हो गया तो आप लोग जिम्मेदार...।"
अनिल मोहन की लेखनी से लिखा जबरदस्त थ्रिलर घर का भेदी...
कसाई - अनिल मोहन
गुजरे जमाने के जुर्मों के निशानों से भी कभी न कभी आवाज उठने लगती है। ऐसा ही उसके साथ हुआ। उसके भी पुराने जुर्मों को आखिरकार जुबान मिल ही गई।
उसने तो रकम हथियाने के लिए यूं ही अपना उपनाम कसाई रखा था। तब नहीं जानता था कि बुरी मुसीबत में फंसने जा रहा है वो... एक जबरदस्त थ्रिलर कसाई....
रविवार, 24 जुलाई 2022
बकरे की मां - अनिल मोहन
उसने रूप-रंग- चेहरा बदल लिया था कि सब ठीक हो जायेगा। वो सब कुछ ठीक कर देगा, परन्तु ये करना ही उसे बुरी तरह फंसा गया था। यूं कह लिया जाये कि बकरे की माँ , ज्यादा देर तक बची नहीं रह सकती। उसकी गर्दन की बारी भी आ ही गई।
हर कोई खतरनाक, दौलत के पीछे, कौन तेज़ दौड़ता है अब देखना ये था...एक और थ्रिलर बकरे की मां...
मुखौटा - अनिल मोहन
पूर्व जन्म के पति को पाने की खातिर वो इस जन्म के पति की हत्या करने जा रही थी। दगाबाजी भी- धोखेबाजी भी और जांबाजी भी हर रंग से रंगा है...मुखौटा एक नई सनसनी की शुरुआत ...
मंगलवार, 12 जुलाई 2022
नकली चेहरा - अनिल मोहन
"बेवकूफी वाली बात मत करो।" जय प्रकाश सिन्हा गुर्रा उठा-"होश में रहकर बात करो। बैंक लूटने का प्रोग्राम नही बनाया जा रहा...!"
प्यारे ने मुंह बनाकर, गिलास से घूंट भरा।
"यह ठीक है कि कल बैंक में भिड़ नही होगी, जब हम बैंक को लूटेंगे, क्योंकि पब्लिक डिलिंग का वक्त खत्म हो चुका होगा।" जय प्रकाश सिन्हा ने कहा-"अधिकतर बैंक का स्टॉफ ही होगा, लेकिन कोई भी काम बिना सोचे समझे किया जाय, तो वह कभी भी ठीक अंजाम पर नही पहुंचता।"
"जय प्रकाश सिन्हा ठीक बोलता है।" राधे लाल ने सिर हिलाया-"यह कोई मज़ाक नही हो रहा। बैंक लूटने जैसी गंभीर बात हो रही है। बहुत सोच समझकर कदम उठाना होगा।"
आज के दौर के उपन्यासकार अनिल मोहन का एक्शन में डूबा सनसनीखेज थ्रिलर उपन्यास नकली चेहरा...
सोमवार, 11 जुलाई 2022
गॉड फादर - सुरेंद्र मोहन पाठक
गॉड फादर मुख्य रूप से अंग्रेजी लेखक मारियो पूजो द्वारा लिखित उपन्यास है। इसे ही हिंदी में सुरेंद्र मोहन पाठक ने अनुवादित किया है जिसे आप सभी के पढ़ने के लिए यहां पर उपलब्ध करवाया गया है। कॉमेंट के जरिए आप सभी हमे बता सकते है की आपको उपन्यास कैसा लगा और कौन सा उपन्यास आप पढ़ना चाहते हैं। हम उस उपन्यास को उपलब्ध करवाने की कोशिश करेंगे।
धन्यवाद!!
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
शव: इब्ने शफी का आखिरी सफर
इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...
-
ना म का हिटलर कड़ी ३ ***********************************************************************************...
-
गॉड फादर मुख्य रूप से अंग्रेजी लेखक मारियो पूजो द्वारा लिखित उपन्यास है। इसे ही हिंदी में सुरेंद्र मोहन पाठक ने अनुवादित किया है जिसे आप सभी...
-
इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...