बुधवार, 27 जुलाई 2022

चक्रवात - राजभारती

उस चमत्कारी नौजवान की कहानी जो दूसरो के दिमाग में झांकने की कूव्वत रखता था-----कमल ने बाहें फैला- रोमी को अपनी बाहों में ले लिया। रोमी तो जैसे इस क्षण के लिये तरसी हुई थी। वो कमल से यूं लिपटी जैसे वृक्ष से बेल । उसने कमल के चेहरे पर चुम्बनों की बौछार कर दी थी। कमल ने उसे इसके लिये सम्मोहन द्वारा विवश नहीं किया था। यह तो शायद रोमी की युवा ख्वाहिशें थीं - जो कुंठा समाप्त होते ही- तीव्र बरसाती नाले की मानिन्द कलकल कर बह निकली थी। वो कमल के जज्बात को भड़काने में सफल रही थी। कब व कैसे कमल उसके साथ ही इस जज्बाती तूफान के वेग में असहाय तिनके की मानिन्द उड़ निकला था- यह कमल को भी मालूम न हो सका था। रोमी ने - एक मगरूर लड़की ने- हथियार डाल दिये थे। सर्द व गहरी सिसकारियों के साथ वह शोला बदन स्वयं को कमल के वजूद में समाती चली गई थी। वह किसी नागिन की मानिन्द रह-रहकर लहरा रही थी- उसने कमल पर हमला कर दिया था। वो कमल पर बिछ सी गई थी। उसकी कमर अब लयबद्ध सी हो थिरकन दे रही थी। आनन्दातिरेक में डूबी सीत्कारें छोड़ते उसके होठों से शब्द भाप बन कर निकल रहे थे- " आह । यह आनन्द... यह जानलेवा लुत्फ... काश । मुझे अपनी प्यास.. और इस तृप्ति की कल्पना पहले ही क्यों नहीं हुई। आह। मैंने जिंदगी का सरूर पा लिया...आह। अब कोई ख्वाहिश... कोई कामना बाकी नहीं रही है...। मार डालो.... पीस डालो...सरूर के इस सागर में ही जान ले लो मेरी...। आह... आह... मैं... मैं...।" उसने कमल से चिपकते हुए यूं अपने हाथ- कमल के कंधों पर जकड़ दिये थे-जैसे... राजभारती का विस्फोटक शरारा...चक्रवात

2 टिप्‍पणियां:

  1. Yah lokpriya sahitya ka Nukshan hi kar rahe Hai aap. Agar thoda sa bhi Sochate to aap PDF share Na karte.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आप पढ़ ही क्यों रहे हैं। वैसे भी मैं तो लुगदी साहित्य को ही उपलब्ध करवाने का काम कर रहा हूं जबकि लोग तो आज कल नई बुक को आते ही टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्म पर पीडीएफ बनाकर शेयर कर देते है।

      हटाएं

शव: इब्ने शफी का आखिरी सफर

इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...