राजभारती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजभारती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

जोरावर - राजभारती

" हां- मैं तुम्हारे बदन की आग में जलने की तमन्ना रखता हूं। आह। तुम्हारा यह सुलगता हुआ नशीला यौवन -।" यह कहते हुए कमल ने माचिस की तीली जलाई। जैसे ही तीली ने आग पकड़ी- उनके बदन से भी अचानक ही शोले भड़क उठे। शोले भड़कते ही एंजला ने गगनभेदी विक्षिप्त कहकहे लगाते हुए कमल को और मजबूती से जकड़ लिया। उसने कमल के गिर्द अपनी बांहों का फंदा बनाकर अपने दोनों हाथों की उंगलियों में उंगलियां फंसा ली थी। कमल ने घबराहट दर्शाई, " यह... यह आग कैसी है-? मुझे छोड़ दो... मुझे छोड़ दो... नहीं तो मैं जल जाऊंगा-।" एंजला कहकहों के बीच बोली," यह एंजला का फंदा है मूर्ख इंसान। मैं जब फंदा डालती हूं तो बड़े-बड़े सूरमा इसमें जलकर राख हो जाते हैं। हा- हा- हा। मैं आग के देवता मास्टर दानयाल की बेटी हूं। मैं आग के शोलों पर सोती हूं।मैं खुद नहीं जलती- दूसरों को जलाती हूं। आह। बड़े दिनों बाद मिला यह मौका। तुम्हारी तरह ही एक और मूर्ख मेरे इश्क़ में गिरफ्तार हो गया था। उस अहमक नौजवान की माँ ने मुझे गालियां दी थी कि मैं हराफ़ा हूं... बदकार हूं। मैंने गाली के जवाब में उसके बेटे को - उसके सामने ही- इसी तरह जला दिया था। वो बहुत ताकतवर था। लेकिन एक तो मेरे बाजुओं का फंदा मजबूत होता है - दूसरे मर्द की ताकत इसलिए काम नहीं आती कि अचानक भड़कने वाले शोले उसके हवास उड़ा देते हैं। हा-हा-हा...तुम भी कमजोर पड़ गए हो, फंस गए हो-।"

गुरुवार, 28 जुलाई 2022

त्रिशूल - राजभारती

जादूगरनी बेला ने स्नेहा का अप्सराओं जैसा हाहाकारी शोला बदन हथिया लिया था और स्नेहा को एक बिल्ली की देह में पनाह लेनी पड़ी थी। और अब वही बिल्ली , बेला की राह का रोड़ा थी। क्योंकि वो स्नेहा के युवा शरीर में जवान बन चुकी तांत्रिका 'बेला' को अपनी बरसों की प्यास बुझाने को किसी मर्द के करीब नहीं जाने देती थी। जादूगरनी बेला ने 'स्नेहा' की आत्मा को हमेशा-हमेशा के लिये उसी बिल्ली की देह में कैद कर सकने के लिए जिस तांत्रिक अनुष्ठान की तैयारी की थी- उसमें नर बलि देने को उसने टेलीपैथी के शहेंशाह कमलकांत को अपना शिकार बनाया हुआ था। जिस नौजवान को फांसा था वो और कोई नहीं था अपना टेलीपैथी का शहनशाह कमलकांत ही था।

बुधवार, 27 जुलाई 2022

चक्रवात - राजभारती

उस चमत्कारी नौजवान की कहानी जो दूसरो के दिमाग में झांकने की कूव्वत रखता था-----कमल ने बाहें फैला- रोमी को अपनी बाहों में ले लिया। रोमी तो जैसे इस क्षण के लिये तरसी हुई थी। वो कमल से यूं लिपटी जैसे वृक्ष से बेल । उसने कमल के चेहरे पर चुम्बनों की बौछार कर दी थी। कमल ने उसे इसके लिये सम्मोहन द्वारा विवश नहीं किया था। यह तो शायद रोमी की युवा ख्वाहिशें थीं - जो कुंठा समाप्त होते ही- तीव्र बरसाती नाले की मानिन्द कलकल कर बह निकली थी। वो कमल के जज्बात को भड़काने में सफल रही थी। कब व कैसे कमल उसके साथ ही इस जज्बाती तूफान के वेग में असहाय तिनके की मानिन्द उड़ निकला था- यह कमल को भी मालूम न हो सका था। रोमी ने - एक मगरूर लड़की ने- हथियार डाल दिये थे। सर्द व गहरी सिसकारियों के साथ वह शोला बदन स्वयं को कमल के वजूद में समाती चली गई थी। वह किसी नागिन की मानिन्द रह-रहकर लहरा रही थी- उसने कमल पर हमला कर दिया था। वो कमल पर बिछ सी गई थी। उसकी कमर अब लयबद्ध सी हो थिरकन दे रही थी। आनन्दातिरेक में डूबी सीत्कारें छोड़ते उसके होठों से शब्द भाप बन कर निकल रहे थे- " आह । यह आनन्द... यह जानलेवा लुत्फ... काश । मुझे अपनी प्यास.. और इस तृप्ति की कल्पना पहले ही क्यों नहीं हुई। आह। मैंने जिंदगी का सरूर पा लिया...आह। अब कोई ख्वाहिश... कोई कामना बाकी नहीं रही है...। मार डालो.... पीस डालो...सरूर के इस सागर में ही जान ले लो मेरी...। आह... आह... मैं... मैं...।" उसने कमल से चिपकते हुए यूं अपने हाथ- कमल के कंधों पर जकड़ दिये थे-जैसे... राजभारती का विस्फोटक शरारा...चक्रवात

चक्रव्यूह - राजभारती

'तुम्हारा बाप मेरा रिश्तेदार ही नहीं दोस्त भी था। तुम्हारे बाप की दौलत पर ही मैंने इस घर के थाट-बाट खड़े किए और तुम्हें .. इस घर में एक नौकर की हैसियत से पालना पड़ा। मैंने तुम्हारे साथ नेकी नहीं की- इसके बदले में मेरी बीवी ने मुझसे नेकी नहीं की? हम यह सोचकर बईमानी करते रहते हैं कि जो होगा मौत के बाद होगा - देखा जाएगा पर मौत से पहले ही मौत आ जाती है। वो इज्जत देने वाला , जो जिल्लत देने वाला इसी दुनिया में मुंह काला कर देता है। देखो बेटे। मेरा काला मुंह देखो । मैं दो दिन से इस कमरे में बंद हूं। तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं कि सबसे पहले अपने चेहरे की कालिख दिखाऊँ।.... कमल .... मेरे बच्चे । मैं सजा चाहता हूं? अगर तुम सजा न दे सको तो कम-से-कम एक बार मेरे मुंह पर थूक तो दो? थूक दो...? ऐसे चमत्कारी नौजवान की कहानी, जो दूसरों के जहनों में झांकने की कुव्वत रखता था! इंतकाम दर इंतकाम की एक सनसनीखेज दास्तान...चक्रव्यूह

शव: इब्ने शफी का आखिरी सफर

इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...