अनिल मोहन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनिल मोहन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 जुलाई 2022

घर का भेदी - अनिल मोहन

"खामोश रहो तुम।" राजेश कटखने कुत्ते के समान गुर्राया-" अगर अपने माँ-बाप के इशारों पर ही चलना था तो मुझसे शादी नहीं करनी थी। मैं इस तरह की जिंदगी नहीं बिता सकता। जाने क्यों अब यहाँ मुझे जान का खतरा भी महसूस होने...।" "बस-बस बहुत हो गया। " सावित्री देवी गला फाड़कर चिल्ला पड़ी-" अब हम तुम्हें और बर्दाश्त नहीं कर सकते-।" "नही कर सकते तो क्या करेंगी आप?" राजेश दांत भींचकर क्रोधभरे स्वर में कह उठा- " मेरी जान ले लेंगी? ले लीजिए। बहुत अच्छा मौका है। मेरी मौत के बाद तो आप लोग रजनी की शादी बड़े खानदान में कर सकेंगी। मैं सब समझता हूं । बच्चा नहीं हूं। आप लोग मुझसे छुटकारा पाने का रास्ता खोज रहे हैं। और तो और मेरी बीवी भी इस साजिश में शामिल है। अगर मुझे कुछ हो गया तो आप लोग जिम्मेदार...।" अनिल मोहन की लेखनी से लिखा जबरदस्त थ्रिलर घर का भेदी...

कसाई - अनिल मोहन

गुजरे जमाने के जुर्मों के निशानों से भी कभी न कभी आवाज उठने लगती है। ऐसा ही उसके साथ हुआ। उसके भी पुराने जुर्मों को आखिरकार जुबान मिल ही गई। उसने तो रकम हथियाने के लिए यूं ही अपना उपनाम कसाई रखा था। तब नहीं जानता था कि बुरी मुसीबत में फंसने जा रहा है वो... एक जबरदस्त थ्रिलर कसाई....

रविवार, 24 जुलाई 2022

बकरे की मां - अनिल मोहन

उसने रूप-रंग- चेहरा बदल लिया था कि सब ठीक हो जायेगा। वो सब कुछ ठीक कर देगा, परन्तु ये करना ही उसे बुरी तरह फंसा गया था। यूं कह लिया जाये कि बकरे की माँ , ज्यादा देर तक बची नहीं रह सकती। उसकी गर्दन की बारी भी आ ही गई। हर कोई खतरनाक, दौलत के पीछे, कौन तेज़ दौड़ता है अब देखना ये था...एक और थ्रिलर बकरे की मां...

मुखौटा - अनिल मोहन

पूर्व जन्म के पति को पाने की खातिर वो इस जन्म के पति की हत्या करने जा रही थी। दगाबाजी भी- धोखेबाजी भी और जांबाजी भी हर रंग से रंगा है...मुखौटा एक नई सनसनी की शुरुआत ...

मंगलवार, 12 जुलाई 2022

नकली चेहरा - अनिल मोहन

"बेवकूफी वाली बात मत करो।" जय प्रकाश सिन्हा गुर्रा उठा-"होश में रहकर बात करो। बैंक लूटने का प्रोग्राम नही बनाया जा रहा...!" प्यारे ने मुंह बनाकर, गिलास से घूंट भरा। "यह ठीक है कि कल बैंक में भिड़ नही होगी, जब हम बैंक को लूटेंगे, क्योंकि पब्लिक डिलिंग का वक्त खत्म हो चुका होगा।" जय प्रकाश सिन्हा ने कहा-"अधिकतर बैंक का स्टॉफ ही होगा, लेकिन कोई भी काम बिना सोचे समझे किया जाय, तो वह कभी भी ठीक अंजाम पर नही पहुंचता।" "जय प्रकाश सिन्हा ठीक बोलता है।" राधे लाल ने सिर हिलाया-"यह कोई मज़ाक नही हो रहा। बैंक लूटने जैसी गंभीर बात हो रही है। बहुत सोच समझकर कदम उठाना होगा।" आज के दौर के उपन्यासकार अनिल मोहन का एक्शन में डूबा सनसनीखेज थ्रिलर उपन्यास नकली चेहरा...

गुरुवार, 2 जून 2022

जुर्म का जहाज - अनिल मोहन

एक ऐसे सुलगते नौजवान की कहानी जिसे जुर्म के ठेकेदारों ने मामूली सा कीड़ा समझकर मसलना चाहा तो वह अकेला ही जूझ पड़ा था उन हैवानो से जो खुद को मौत के ठेकेदार समझते थे। अनिल मोहन की कलम से निकला जबरदस्त थ्रिलर उपन्यास जुर्म का जहाज...

आतंक के साए - अनिल मोहन

अनिल मोहन की कलम से निकला एक और थ्रिलर उपन्यास आतंक के साए...

रविवार, 29 मई 2022

मौत की शतरंज - अनिल मोहन


वह जान की बाजी लगा गया था, सिर्फ एक से बदला लेने के लिए...और उसकी जान की बाजी ने खून की नदियां बहा दी थी। वर्दी उतर फेंकने के बाद जब जुर्म के जंगल में "हवलदार गोलचा" की दहाड़े गूंजी तो बड़े बड़े गिरोहबाजो के अट्टहास चीखों में बदल गए। अनिल मोहन के खास स्टाइल में लिखा, ऐसा तेज रफ़्तार सनसनीखेज़ उपन्यास जिसे पढ़ने के बाद आपका मन दोबारा पढ़ने को करेगा।

गुरुवार, 19 मई 2022

सिक्रेट एजेंट - अनिल मोहन

टाइगर तो आखिर टाइगर ही था। उसने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और जाबाजी से ऐसा दांव मारा की दुश्मनों को मिली मौत...सिर्फ मौत! सिक्रेट एजेंट 'टाइगर' जब दुश्मनों को खतरनाक लगने लगा तो उसे फसाने के लिए उन्होंने ऐसा जाल बुना जिसका उसको पता तक ना चला और जब पता चला तो बहुत देर हो चुकी थीं...अनिल मोहन की कलम से निकला एक और थ्रिलर उपन्यास सिक्रेट एजेंट!!!

खून की प्यासी - अनिल मोहन

वह ड्रेकुला पीढ़ी की नही, प्रतिशोध की आंधी में व्याकुल आत्मा थी; जिसने उसे खून की प्यासी बना दिया था। पढ़िए अनिल मोहन का रहस्य और साजिशों के साए से लबरेज़ थ्रिलर खून की प्यासी... 


शुक्रवार, 13 मई 2022

नफ़रत की दीवार - अनिल मोहन

एक ऐसे इंसान की कहानी जो हर नये दिन के साथ नफरत की मजबूत दीवारों की गिरफ्त में फंसता चला गया। लेखक अनिल मोहन की कलम से निकला थ्रिलर उपन्यास नफरत की दीवार...

खून का रिश्ता - अनिल मोहन

पाहवा खानदान ने अपनी बहू से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या तो कर दी लेकिन तब सबके होश फन्ना हो गए जब बहू की आत्मा ने अपना बदला लेने के लिए पूरे घर को तिगनी का नाच नचा दिया।। लेखक अनिल मोहन की कलम से निकला पहला थ्रिलर उपन्यास खून का रिश्ता...

शव: इब्ने शफी का आखिरी सफर

इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...