मंगलवार, 12 जुलाई 2022

नकली चेहरा - अनिल मोहन

"बेवकूफी वाली बात मत करो।" जय प्रकाश सिन्हा गुर्रा उठा-"होश में रहकर बात करो। बैंक लूटने का प्रोग्राम नही बनाया जा रहा...!" प्यारे ने मुंह बनाकर, गिलास से घूंट भरा। "यह ठीक है कि कल बैंक में भिड़ नही होगी, जब हम बैंक को लूटेंगे, क्योंकि पब्लिक डिलिंग का वक्त खत्म हो चुका होगा।" जय प्रकाश सिन्हा ने कहा-"अधिकतर बैंक का स्टॉफ ही होगा, लेकिन कोई भी काम बिना सोचे समझे किया जाय, तो वह कभी भी ठीक अंजाम पर नही पहुंचता।" "जय प्रकाश सिन्हा ठीक बोलता है।" राधे लाल ने सिर हिलाया-"यह कोई मज़ाक नही हो रहा। बैंक लूटने जैसी गंभीर बात हो रही है। बहुत सोच समझकर कदम उठाना होगा।" आज के दौर के उपन्यासकार अनिल मोहन का एक्शन में डूबा सनसनीखेज थ्रिलर उपन्यास नकली चेहरा...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शव: इब्ने शफी का आखिरी सफर

इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...