बुधवार, 27 जुलाई 2022

चक्रव्यूह - राजभारती

'तुम्हारा बाप मेरा रिश्तेदार ही नहीं दोस्त भी था। तुम्हारे बाप की दौलत पर ही मैंने इस घर के थाट-बाट खड़े किए और तुम्हें .. इस घर में एक नौकर की हैसियत से पालना पड़ा। मैंने तुम्हारे साथ नेकी नहीं की- इसके बदले में मेरी बीवी ने मुझसे नेकी नहीं की? हम यह सोचकर बईमानी करते रहते हैं कि जो होगा मौत के बाद होगा - देखा जाएगा पर मौत से पहले ही मौत आ जाती है। वो इज्जत देने वाला , जो जिल्लत देने वाला इसी दुनिया में मुंह काला कर देता है। देखो बेटे। मेरा काला मुंह देखो । मैं दो दिन से इस कमरे में बंद हूं। तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं कि सबसे पहले अपने चेहरे की कालिख दिखाऊँ।.... कमल .... मेरे बच्चे । मैं सजा चाहता हूं? अगर तुम सजा न दे सको तो कम-से-कम एक बार मेरे मुंह पर थूक तो दो? थूक दो...? ऐसे चमत्कारी नौजवान की कहानी, जो दूसरों के जहनों में झांकने की कुव्वत रखता था! इंतकाम दर इंतकाम की एक सनसनीखेज दास्तान...चक्रव्यूह

मंगलवार, 26 जुलाई 2022

घर का भेदी - अनिल मोहन

"खामोश रहो तुम।" राजेश कटखने कुत्ते के समान गुर्राया-" अगर अपने माँ-बाप के इशारों पर ही चलना था तो मुझसे शादी नहीं करनी थी। मैं इस तरह की जिंदगी नहीं बिता सकता। जाने क्यों अब यहाँ मुझे जान का खतरा भी महसूस होने...।" "बस-बस बहुत हो गया। " सावित्री देवी गला फाड़कर चिल्ला पड़ी-" अब हम तुम्हें और बर्दाश्त नहीं कर सकते-।" "नही कर सकते तो क्या करेंगी आप?" राजेश दांत भींचकर क्रोधभरे स्वर में कह उठा- " मेरी जान ले लेंगी? ले लीजिए। बहुत अच्छा मौका है। मेरी मौत के बाद तो आप लोग रजनी की शादी बड़े खानदान में कर सकेंगी। मैं सब समझता हूं । बच्चा नहीं हूं। आप लोग मुझसे छुटकारा पाने का रास्ता खोज रहे हैं। और तो और मेरी बीवी भी इस साजिश में शामिल है। अगर मुझे कुछ हो गया तो आप लोग जिम्मेदार...।" अनिल मोहन की लेखनी से लिखा जबरदस्त थ्रिलर घर का भेदी...

कसाई - अनिल मोहन

गुजरे जमाने के जुर्मों के निशानों से भी कभी न कभी आवाज उठने लगती है। ऐसा ही उसके साथ हुआ। उसके भी पुराने जुर्मों को आखिरकार जुबान मिल ही गई। उसने तो रकम हथियाने के लिए यूं ही अपना उपनाम कसाई रखा था। तब नहीं जानता था कि बुरी मुसीबत में फंसने जा रहा है वो... एक जबरदस्त थ्रिलर कसाई....

रविवार, 24 जुलाई 2022

बकरे की मां - अनिल मोहन

उसने रूप-रंग- चेहरा बदल लिया था कि सब ठीक हो जायेगा। वो सब कुछ ठीक कर देगा, परन्तु ये करना ही उसे बुरी तरह फंसा गया था। यूं कह लिया जाये कि बकरे की माँ , ज्यादा देर तक बची नहीं रह सकती। उसकी गर्दन की बारी भी आ ही गई। हर कोई खतरनाक, दौलत के पीछे, कौन तेज़ दौड़ता है अब देखना ये था...एक और थ्रिलर बकरे की मां...

मुखौटा - अनिल मोहन

पूर्व जन्म के पति को पाने की खातिर वो इस जन्म के पति की हत्या करने जा रही थी। दगाबाजी भी- धोखेबाजी भी और जांबाजी भी हर रंग से रंगा है...मुखौटा एक नई सनसनी की शुरुआत ...

मंगलवार, 12 जुलाई 2022

नकली चेहरा - अनिल मोहन

"बेवकूफी वाली बात मत करो।" जय प्रकाश सिन्हा गुर्रा उठा-"होश में रहकर बात करो। बैंक लूटने का प्रोग्राम नही बनाया जा रहा...!" प्यारे ने मुंह बनाकर, गिलास से घूंट भरा। "यह ठीक है कि कल बैंक में भिड़ नही होगी, जब हम बैंक को लूटेंगे, क्योंकि पब्लिक डिलिंग का वक्त खत्म हो चुका होगा।" जय प्रकाश सिन्हा ने कहा-"अधिकतर बैंक का स्टॉफ ही होगा, लेकिन कोई भी काम बिना सोचे समझे किया जाय, तो वह कभी भी ठीक अंजाम पर नही पहुंचता।" "जय प्रकाश सिन्हा ठीक बोलता है।" राधे लाल ने सिर हिलाया-"यह कोई मज़ाक नही हो रहा। बैंक लूटने जैसी गंभीर बात हो रही है। बहुत सोच समझकर कदम उठाना होगा।" आज के दौर के उपन्यासकार अनिल मोहन का एक्शन में डूबा सनसनीखेज थ्रिलर उपन्यास नकली चेहरा...

सोमवार, 11 जुलाई 2022

गॉड फादर - सुरेंद्र मोहन पाठक

गॉड फादर मुख्य रूप से अंग्रेजी लेखक मारियो पूजो द्वारा लिखित उपन्यास है। इसे ही हिंदी में सुरेंद्र मोहन पाठक ने अनुवादित किया है जिसे आप सभी के पढ़ने के लिए यहां पर उपलब्ध करवाया गया है। कॉमेंट के जरिए आप सभी हमे बता सकते है की आपको उपन्यास कैसा लगा और कौन सा उपन्यास आप पढ़ना चाहते हैं। हम उस उपन्यास को उपलब्ध करवाने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद!!

शव: इब्ने शफी का आखिरी सफर

इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...