शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

जोरावर - राजभारती

" हां- मैं तुम्हारे बदन की आग में जलने की तमन्ना रखता हूं। आह। तुम्हारा यह सुलगता हुआ नशीला यौवन -।" यह कहते हुए कमल ने माचिस की तीली जलाई। जैसे ही तीली ने आग पकड़ी- उनके बदन से भी अचानक ही शोले भड़क उठे। शोले भड़कते ही एंजला ने गगनभेदी विक्षिप्त कहकहे लगाते हुए कमल को और मजबूती से जकड़ लिया। उसने कमल के गिर्द अपनी बांहों का फंदा बनाकर अपने दोनों हाथों की उंगलियों में उंगलियां फंसा ली थी। कमल ने घबराहट दर्शाई, " यह... यह आग कैसी है-? मुझे छोड़ दो... मुझे छोड़ दो... नहीं तो मैं जल जाऊंगा-।" एंजला कहकहों के बीच बोली," यह एंजला का फंदा है मूर्ख इंसान। मैं जब फंदा डालती हूं तो बड़े-बड़े सूरमा इसमें जलकर राख हो जाते हैं। हा- हा- हा। मैं आग के देवता मास्टर दानयाल की बेटी हूं। मैं आग के शोलों पर सोती हूं।मैं खुद नहीं जलती- दूसरों को जलाती हूं। आह। बड़े दिनों बाद मिला यह मौका। तुम्हारी तरह ही एक और मूर्ख मेरे इश्क़ में गिरफ्तार हो गया था। उस अहमक नौजवान की माँ ने मुझे गालियां दी थी कि मैं हराफ़ा हूं... बदकार हूं। मैंने गाली के जवाब में उसके बेटे को - उसके सामने ही- इसी तरह जला दिया था। वो बहुत ताकतवर था। लेकिन एक तो मेरे बाजुओं का फंदा मजबूत होता है - दूसरे मर्द की ताकत इसलिए काम नहीं आती कि अचानक भड़कने वाले शोले उसके हवास उड़ा देते हैं। हा-हा-हा...तुम भी कमजोर पड़ गए हो, फंस गए हो-।"

1 टिप्पणी:

शव: इब्ने शफी का आखिरी सफर

इब्ने सफी का नाम था असरार अहमद और इलाहाबाद जिले के नारा कस्बे में 26 जुलाई, 1928 को उनका जन्म हुआ था. उस जमाने में बीए पास करना एक उपलब्धि ह...